महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष कृष्णा हेगड़े शिवसेना में शामिल

महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष कृष्णा हेगड़े मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए, चार साल पहले वे कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हुए थे

Updated: Feb 06, 2021, 08:33 AM IST

मुंबई। महाराष्ट्र में बीजेपी को जोर का झटका लगा है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने बीजेपी छोड़ दी है। उन्होंने शिवसेना की सदस्यता ले ली है। कृष्णा हेगड़े मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। 

यह पहला मौका नहीं है जब कृष्णा हेगड़े ने कोई पार्टी छोड़ी है। 54 वर्षीय कृष्णा 2009 में कांग्रेस के टिकट पर विले पार्ले से विधायक निर्वाचित रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने कांग्रेस से नाराज़ होकर बीजेपी से नाता जोड़ लिया था। चार साल बाद अब वे बीजेपी छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए हैं।

गौरतलब है कि एक बार कृष्णा हेगड़े को पाकिस्तान में पासपोर्ट, वीजा और डाक्यूमेंट के अभाव में गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल वे 2005 में अमृतसर गए थे और वहां से समझौता एक्सप्रेस पकड़कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। बिना दस्तावेजों के उन्हें सात साल तक पाकिस्तान की जेल की हवा खानी पड़ी थी। फिर 2012 में उन्हें बड़ी मुश्किल से भारत प्रत्यर्पित करवाया गया था। चर्चाओं में रहने वाले कृष्णा हेगड़े खिलाफ एक महिला के खिलाफ जबरन वसूली और हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश का मामला भी दर्ज करवा चुके हैं।