दादा-दादी बने मुकेश और नीता अंबानी

अंबानी परिवार में आईं खुशियां, दादा-दादी बने मुकेश और नीता अंबानी, आकाश और श्लोका के घर जन्मा बेटा

Updated: Dec 11, 2020, 12:23 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

मुंबई। दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। नीता-मुकेश अंबानी के बेटे आकाश के घर किलकारियां गूजीं हैं। आकाश की वाइफ श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। श्लोका और उनका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बने हैं। कोकीलाबेन अंबानी परदादी बन गई हैं। यह गुड न्यूज सुनकर बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया है।

आकाश और श्लोका की शादी 2019 में हुई थी। आपको बता दें कि इनकी शादी में देश दुनिया के दिग्गज शामिल हुए थे। कुछ समय पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज मे ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड खरीदा था। यह डील करीब 620 करोड़ रुपए में हुई थी। जिसे लेकर ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर मजाक बनाया था कि मुकेश अंबानी अपने आने वाले पोते के लिए खिलौने जमा कर रहे हैं।

 

गौरतलब है कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। श्लोका लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स हैं। श्लोका एक एनजीओ के जरिए सोशल वर्क करती हैं। 

वहीं बच्चे के दादा मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों की टाप 10 में शामिल हैं। पिछले शनिवार को वे फिसलकर 12वें नंबर पर पहुंच गए थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार सुबह तक मुकेश अंबानी 77.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 9वें स्थान पर थे।