पद्म पुरस्कारों की घोषणा, शिंजो आबे, रामविलास पासवान समेत इन हस्तियों को मिला सम्मान, यहां देखें लिस्ट
जापान के पूर्व सीएम शिंजो आबे, गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम (मरणोपरांत) समेत 7 को पद्म विभूषण, रामविलास पासवान समेत 10 को पद्म भूषण और 102 हस्तियों को पद्मश्री

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। पुरस्कारों की इस सूची में सबसे बड़ा नाम जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का है, जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस साल कुल 7 लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
शिंजो आबे के अलावा गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू और पुरातत्वविद बीबी लाल को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र को शामिल हैं। साथ ही दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, मौलाना कल्बे सादिक़ और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को भी मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
कुल 102 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार दिए गए हैं, जिनमें गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) का नाम शामिल है। इस साल पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। वहीं इनमें 10 विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं।
We are proud of all those who have been conferred the Padma Awards. India cherishes their contribution to the nation and humanity at large. These exceptional individuals from different walks of life have brought qualitative changes in the lives of others. https://t.co/wYOU3wxavE
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2021
देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाली हस्तियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'हमें उन सभी पर गर्व है, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत राष्ट्र और मानवता के लिए योगदान को संजोता है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की इन असाधारण शख्सियतों ने दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं।' इस साल 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।