भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुजुर्ग महिला के साथ राहुल गांधी का दिल छू देने वाला पल, वीडियो वायरल
भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है, यहां 21 अक्टूबर तक यात्रा चलेगी, इसके बाद तेलंगाना में प्रवेश करेगी, आंध्र प्रदेश में भी यात्रा को भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस संगठन कमजोर होने के बावजूद यहां यात्रा को आपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। आंध्र प्रदेश की एक बुजुर्ग महिला और राहुल गांधी का भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कांग्रेस ने यात्रा के दौरान का यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी अपलोड किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी भीड़ में एक बुजुर्ग महिला से बात कर रहे हैं। महिला को कांग्रेस नेता को आशीर्वाद देते हुए देखा जा सकता है।वह बात करते हुए लगातार राहुल गांधी के कंधे को थपथपा रहीं हैं। अंत में राहुल गांधी उस महिला को गले लगाते हैं और अपने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में आगे बढ़ जाते हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो का कैप्शन दिया है 'ममता की छांव'
'ममता' की छाँव#BharatJodoYatra pic.twitter.com/YFv4zwQ4YA
— Congress (@INCIndia) October 20, 2022
यात्रा मंगलवार को पड़ोसी कर्नाटक से कुरनूल जिले के हलहरवी पहुंची, जहां पार्टी नेताओं के साथ हजारों लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। हलहरवी में आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख एस शैलजानाथ, कार्यकारी अध्यक्ष एन तुलसी रेड्डी और अन्य नेताओं ने अंतरराज्यीय सीमा पर क्षेत्रगुडी में राहुल गांधी की अगवानी की।
अद्भुत, अभूतपूर्व जन समर्थन के साथ #BharatJodoYatra आगे बढ़ रही है... pic.twitter.com/CXZEHfKOC8
— Congress (@INCIndia) October 20, 2022
भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश में 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी और कुरनूल जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह पैदल मार्च पड़ोसी राज्य तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले अलुरु, अदोनी, येम्मिगनूर और मंत्रालयम विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।