वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह गहलोत का निधन, सीएम ने जताया दुःख
कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे जर्नादन सिंह गहलोत अपने पूरे जीवनकाल में खेलों संघों से भी जुड़े रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों और खेल जगत में शोक की लहर छा गई।

जयपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह गहलोत का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 77 वर्ष के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपने जयपुर निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम अशोक गहलोत व विधायक सचिन पायलट ने उनके निधन पर दुख जताया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,"पूर्व मंत्री एवं इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट रहे श्री जनार्दन सिंह गहलोत के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। राजनीतिक क्षेत्र एवं खेल जगत में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।"
पूर्व मंत्री एवं इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट रहे श्री जनार्दन सिंह गहलोत के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। राजनीतिक क्षेत्र एवं खेल जगत में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 28, 2021
वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता विधायक सचिन पायलट ने भी दुख जताया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "पूर्व मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे श्री जनार्दन सिंह गहलोत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। राजनीतिक क्षेत्र व खेल जगत मे उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"
पूर्व मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे श्री जनार्दन सिंह गहलोत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। राजनीतिक क्षेत्र व खेल जगत मे उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/VzUrpFlkgf
— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 28, 2021
गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन सिंह गहलोत युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ लगभग 20 साल तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं उपाध्यक्ष रहे तथा करौली से तीन बार 1980, 1990 व 1998 एवं जयपुर से एक बार पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को हराकर राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय एवं एशियाई कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के साथ-साथ राजस्थान ओलंपिक संघ के 30 साल अध्यक्ष रहे हैं। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एवं महेश जोशी ने ट्वीट कर दुःख जताया है।