मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौत, कई लोग मलबे में दबे

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। पुल गिरते ही यह लोग मलबे में दब गए।

Updated: Aug 23, 2023, 12:43 PM IST

आइजोल। मिजोरम के सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से बड़ा हादसा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में करीब 17 मजदूरों की मौत हुई है  घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास जब यह घटना हुई।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। पुल गिरते ही यह लोग मलबे में दब गए। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक पुल में कुल 4 पिलर हैं। तस्वीरें में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गाडर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गाडर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है।