फैंस पर छाई क्रिकेट का खुमारी, टीम इंडिया को गुड लक विश करने के लिए 7700 वर्ग फीट की 3D रंगोली तैयार

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली, मैंटोर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की तस्वीरें रंगोली में उकेरी, 3000 किलो रंगों से 20 लोगों की टीम ने 45 घंटे में तैयार की रंगोली

Updated: Oct 24, 2021, 10:33 AM IST

Photo courtesy: Deccan Chronicle
Photo courtesy: Deccan Chronicle

इंदौर। भारतीयों का क्रिकेट प्रेम किसी से छुपा नहीं है और जब बात भारत पाकिस्तान के मुकाबले की हो तो यह उत्साह अपने पूरे शबाब पर होता है। T 20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए फैंस अपने-अपने तरीके से टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं। इंदौर के खालसा कॉलेज के स्टूडेंट्स ने खास रंगोली बनाई है। ये 3D रंगोली 7,700 वर्ग फुट की है। इसे 20 लोगों ने मिलकर तैयार किया है।

इसे बनाने में करीब 45 घंटे लगे हैं। इसे बनाने में तीन हजार किलो कलर्स का यूज किया गया है।  रंगोली में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर बनाई गई है। इस रंगोली के जरिए इंदौरवासियों ने टीम इंडिया को चियर किया है। इस विशालकाय रंगोली के जरिए स्टूडेंट्स ने टीम इंडिया को बेस्ट ऑफ लक का मैसेज दिया है। इस रंगोली को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजने की तैयारी है।

इंदौर निवासी शिखा शर्मा और उनकी 20 सदस्यीय टीम ने इस खास रंगोली को तैयार किया है। क्रिकेट के चाहने वालों उम्मीद है कि टीम इंडिया का यह मुकाबला रोमांचक होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 2019 में मैच हुआ था, तब के बाद अब मुकाबला होने जा रहा है। UAE में IPL के बाद टीम इंडिया अच्छे फार्म में हैं। भारत की जीत की कामना उनके फैंस अपने अपने तरीके से कर रहे हैं। कहीं हवन तो कहीं देश की जीत के लिए मंत्र जाप किया जा रहा है।