01 June Rashifal: कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी

एकाग्र होकर की गई कोशिश से सफलता की प्राप्ति होगी

Publish: May 31, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: Inc. Magazine
Photo courtesy: Inc. Magazine

मेष:- अपनी संतुष्टि के लिए काम करने का अच्छा दिन है। आज मित्रों के साथ अधिक खर्च करके भी आप का आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। किसी पत्र या ई-मेल के द्वारा आई हुई खबर परिवार में खुशी का वातावरण बनाएगी। कलाकारों को अपना कौशल दिखाने का कई मौक़ा मिलेगा। परेशानियों को दरकिनार करना या उनमें फंसना आपके बौद्धिक क्षमता पर निर्भर करता है। आज जीवनसाथी के स्नेह में आप्लावित होकर स्वयं को राजसी महसूस करेंगे।

वृष:- आज किसी धार्मिक स्थल पर जाकर संत सद्गुरु से दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। आज सावधान रहना चाहिए  क्योंकि जिन व्यापारियों के सम्बंध विदेशों से है, उन्हें आज धनहानि हो सकती है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। रचनात्मक कार्य में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय रहेगा।

मिथुन:- आज खर्च तो बढ़ेगा लेकिन साथ ही बढ़ी हुई आमदनी इसको संतुलित कर देगी। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। काम में आपके कुशलता की परीक्षा होगी। एकाग्र होकर की गई कोशिश सफलता दिलाएगी। थोड़ा वक्त आपको अपने लिए भी निकालना चाहिए। आज की शाम जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ास होने वाली है।

कर्क:- आज शारीरिक बीमारी के ठीक होने की संभावना है, आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। उधार देने से बचें। लोगों को आकर्षित करने की आपकी क्षमता आपको सकारात्मक चीजे़ं दिलाएगी। कामकाज के दौरान विरोधियों के सामने संयम और साहस का दामन थामे रखें। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आपका घूमने का कार्यक्रम रद्द हो सकता है। पारिवारिक विवाद वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेंगे।

और पढ़ें: श्री राधा माधव की विहार स्थली है ब्रजभूमि

सिंह:- आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी में प्रसन्नता मुख्य कारण है। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। यदि आप धनार्जन करना चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के कुछ सदस्य मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। आज प्रेमी को याद करेंगे। आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़्यालों के प्रति पार्टनर उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भ्रमण के दौरान आज कुछ कहासुनी हो सकती है। लेकिन उनकी ओर से कुछ विशेष भी होने वाला है।

कन्या:- स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है, लोगों को आकर्षित करने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। मित्र रिश्तेदार से अचानक कोई उपहार मिलेगा। कठिन परिश्रम और अपने धैर्य के बल पर अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छी बातचीत होगी आज उनके प्रेम को आप महसूस करेंगे।

तुला:- प्रातःकाल योगाभ्यास करना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धन से जुड़ा कोई मामला झगड़े का कारण बन सकता है, लेकिन आप शांतिपूर्वक उसे सुलझा लेंगें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो आपकी ओर मदद के लिए हाथ बढ़ाएं उनसे किसी चमत्कार की आशा न करें। आपको यथार्थवादी रवैया अपनाना चाहिए। नई योजनाएं आकर्षक और आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आज कोई पुराना मित्र आपके जीवनसाथी के साथ अपनी पुरानी कहानी लेकर आ सकता है।

वृश्चिक:- इस राशि के जो लोग अतिरिक्त टाइम ड्यूटी करते हैं, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बड़ों का आशिर्वाद लेकर घर से निकलना लाभदायक सिद्ध होगा। माता पिता का स्वास्थ्य सुधरेगा और उनका भरपूर प्यार आपको मिलेगा। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए है। बीते दिनों में आपने जो काम अधूरे छोड़ दिए हैं, उनका भुगतान आज करना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।

 

और पढ़ें: जो सदा रहता है वही है सनातन धर्म

धनु:- अपना पसंदीदा काम करने के लिए आज का दिन अच्छा है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अनावश्यक ख़र्च न करें। अपनी महत्वाकांक्षाएं माता पिता को अवश्य बताएं। वे आपका सहयोग करेंगे। काम पर अपना ध्यान केन्द्रित कर कठोर परिश्रम की आवश्यकता है। प्रेमी को आपके किसी बात से नाराज़गी हो सकती है उनके रूठने से पहले ही उन्हें मना लें। अच्छी तरह किए गए काम का लाभ लेने का समय आ गया है। वैवाहिक जीवन की सभी ख़राब बातें भूलकर आगे बढें।

मकर:- आपको लोभ और भय से दूर रहना चाहिए क्योंकि इन्हीं के कारण गंदे विचार मन को प्रभावित करते हैं। अनावश्यक खर्च को रोकेंगे तब धन आपके काम आएगा। यदि आप घर बदलना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत बढ़िया है। जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। रचनात्मक काम करने के लिए और स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए दिन अच्छा है। बातों को सही तरह से समझने की कोशिश करें। धैर्य से काम लेना होगा क्योंकि आज जीवनसाथी के कारण आपकी कोई योजना गड़बड़ हो सकती है।

कुम्भ:- किसी पुरानी बीमारी के ठीक होने के साथ ही आज का दिन अच्छा रहेगा। बिना सोचे समझे धन खर्च करने से कितनी हानि हो सकती है, ये बात आज आपके समझ में आएगी। आज घर में कलह होने की संभावना है, ऐसी स्थिति में स्वयं को नियंत्रित रखें। अपने प्रिय की पुरानी ग़लती को माफ़ करके आप अपने जीवन में सुधार ला सकते हैं। यात्रा से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। आज आप अनावश्यक किसी से उलझकर अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताएंगे।

मीन:- इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे पर धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याएं मुंह खोल कर खड़ी हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखी करने से परिवार के लोग आपसे नाराज़ हो सकते हैं। किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज का दिन जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।