07 April Rashifal: जो स्वयं की मदद करता है, भगवान भी उसी का सहयोग करते हैं

प्रिय की ईमानदारी पर की गई शंका तनाव का कारण बन सकती है।

Publish: Apr 06, 2021, 06:35 PM IST

Photo Courtesy: Follow Your Own Rhythm
Photo Courtesy: Follow Your Own Rhythm

मेष:- आज आभूषण में किया गया निवेश लाभकारी होगा। आज बच्चों का विद्यालय से संबंधित कार्य पूर्ण करने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी से मतभेद होना संभव है। व्यक्तित्व निखार का प्रयास संतोष जनक होगा।

वृष:- आज आर्थिक आदान प्रदान में सावधानी रखें। आवश्यकता से अधिक किसी विषय में हस्तक्षेप करने से विवाद और बढ़ता ही है, इसलिए स्वयं को अधिक तनाव से दूर ही रखें। क्योंकि आज पारिवारिक विवाद होने की संभावना है। आज व्यापार से संबंधित नवीन योजना बनाने का समय नहीं है। आज अकल्पनीय महत्वपूर्ण आमंत्रण आपको चकित कर देगा। शारीरिक व्यायाम और वजन घटाने का प्रयास सौंदर्य वृद्धि में लाभदायक सिद्ध होगा।

मिथुन:- हास परिहास की बातों को गंभीरता से न लें। आज कोई प्रसुप्त समस्या जागृत होकर तनाव का कारण बन सकती है। आज आपके किसी अपने संबंधी से उपहार मिलेगा और बदले में कुछ देना भी होगा। जीवनसाथी को बार-बार ताने देने से तनाव बढ़ सकता है। अतः ऐसी परिस्थिति से बचने की आवश्यकता है। दुष्प्रचार से दूर रहकर किसी अच्छे प्रोजेक्ट पर काम करने की आवश्यकता है। स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए दिन अच्छा है।

कर्क:- आज आपके व्यक्तित्व की सुगंध सबके आकर्षण का केन्द्र बनी रहेगी। आवांछित तत्वों का हस्तक्षेप जीवनसाथी के साथ तनाव का कारण बन सकता है। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय रहेगा। आज खरीददारी कर सकते हैं।

सिंह:- आपकी रचनात्मक सोच को आर्थिक संकट ने निष्क्रिय कर दिया है। समृद्धि पूर्ण परियोजना प्रारंभ करने के लिए समय अच्छा है। बाहरी प्रपंचों से सावधान रहें। आज आपके कोई साथी आप दोनों में मतभेद पैदा कर सकते हैं। आज की गई यात्रा महंगी किन्तु लाभप्रद होगी।

कन्या:- आपका निर्भय स्वभाव ही आपकी मानसिक क्षमताओं में वृद्धि का कारण होगा। आपके परिश्रम से लोग आकर्षित होगें और इससे आपको लाभ भी होगा। सावधान रहें आपकी उदारता का अतिरिक्त लाभ लोग उठा सकते हैं। जीवनसाथी पर किये गये संदेह का दूरगामी परिणाम अच्छा नहीं होगा।

और पढ़ें: सुख दुःख भोगते हुए सुधारें परलोक

तुला:- आज अधिक मात्रा में अर्थोपार्जन करेंगे, लेकिन बचत में दिक्कत आ सकती है। आज पारिवारिक समस्याओं का समाधान में अपनी बुद्धिमत्ता से करें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर की गई शंका तनाव का कारण बन सकती है। और इसका दूरगामी परिणाम अच्छा नहीं होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के आकर्षण का केन्द्र बना देगा।

वृश्चिक:- यदि आप तम्बाकू उत्पादन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह समय अच्छा है। बाद में मुश्किल पड़ सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में निवेश न करें। अपने संबंधियों को अपने आर्थिक प्रबंधन से दूर रखें। अपना काम स्वयं करें। आपका लाज़वाब काम आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। कार्य की परिवर्तित दिशा लाभदायक सिद्ध होगी।

धनु:- आज स्वास्थ्य सुधार की दिशा में कार्य करना अच्छा रहेगा। आज पुराने दिए गए धन वापस मिलने के योग हैं। आज आप सरलता से धनार्जन कर सकते हैं। आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रिय के साथ हों तब अपने परिधान और स्वभाव में नवीनता लाएं। नवीन योजनाएं अच्छी आमदनी कराएंगी। आज आपके द्वारा सुनिश्चित किया गया कार्य अकल्पनीय लाभदायक सिद्ध होगा।

मकर:- नवीन अनुबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। निवेश के समय शीघ्रता में निर्णय न लें। दूसरे लोगों का हस्तक्षेप परिवार में तनाव का कारण बन सकता है। आपके द्वारा दिये गये परामर्श से आपकी प्रशंसा होगी। मांगने पर लोगों को परामर्श अवश्य देना चाहिए।

कुम्भ:- यदि फा़यदा चाहते हैं तो अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का प्रयोग करें। निवेश में सावधानी रखें। जीवनसाथी की उपेक्षा संबंध में दरार पैदा कर सकती है। प्रिय को समय न देने से उन्हें उदासी हो सकती है। आपके सहयोगी आपकी योजनाओं से उत्साहित रहेंगें। यात्रा में अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करें।

मीन:- भय आपको कायर बना देगा इसलिए इसे प्रारंभ होते ही समाप्त कर देना चाहिए। दीर्घकालिक लाभ की दृष्टि से संयुक्त निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। अपने हितों को दृष्टि में रखते हुए ही मित्रों की मदद करें। याद रखें कि जो स्वयं की मदद करता है भगवान भी उसी का सहयोग करते हैं।