08 June Rashifal : पार्टनरशिप के धंधे में निवेश करने से हानि की संभावना है

बिजनेस से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है

Updated: Jun 08, 2021, 05:33 AM IST

Photo courtesy: WallpaperAccess
Photo courtesy: WallpaperAccess

मेष:- व्यापारियों को अपने मित्र के सहयोग से आज अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना है। जिससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये बात आपको मान लेना चाहिए कि आपके आसपास के लोग आपको अपने आदर्श के रूप में देखते हैं। इसलिए आपको ऐसा काम करना चाहिए जो तारीफ के काबिल हो और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाए। जिस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर आप काफी अरसे से काम कर रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। आज जीवनसाथी से अपने दिल की बात करने का भरपूर अवसर मिलेगा।

वृष:- आज मानसिक अस्थिरता रहेगी इसलिए दूसरों के सामने नियंत्रित शब्दों का ही प्रयोग करें। उधार मांगने वालों से बचें। परिवार का कोई सदस्य आज तनाव का कारण बन सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी आपकी ऊर्जा में कमी नहीं आएगी। अपने काम को निश्चित समय से पहले ही पूरा कर लेंगे। अफ़वाहों से दूर रहें। प्रेम की दृष्टि से आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा।

मिथुन:- आज आपके पास धन और शांति पर्याप्त मात्रा में होगी। और आज कर्ज मुक्त होने में आप कामयाब होंगे। आपमें बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता है, इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौकों का लाभ लेना चाहिए। परेशानियों को मुस्कुरा कर दरकिनार करना या उसमें फंसकर परेशान होना, ये आपके ऊपर निर्भर करता है। जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

कर्क:- किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। आपके परिश्रम और लगन के कारण आपको कुछ वित्तीय लाभ हो सकता है। मेहमानों के आगमन से आज की शाम ख़ुशनुमा हो सकती है। दफ़्तर में आज आपकी प्रशंसा होगी। महत्वहीन बातों को दुहराने से कोई लाभ नहीं है। जीवनसाथी का जीवन में कितना महत्व है ये आज आपके समझ में आएगा।

सिंह:- तनाव के कारणों का समाधान ढूंढने से ही मानसिक शांति मिल पाएगी। पार्टनरशिप के धंधे में निवेश करने से हानि हो सकती है। जीवन को आदर्श मय बनाना चाहिए। दूसरों के मदद की इच्छा और मानवीय मूल्यों को ख़ुद में संजोने से आपकी एक अलग पहचान बनेगी और जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। किसी भी कार्य की सफलता के विषय में आश्वस्त होकर ही अपने विचार व्यक्त करना चाहिए। आज समझबूझ कर कदम उठाएं। आपके जीवनसाथी के प्रति किसी और की दिलचस्पी बढ़ सकती है, लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।

कन्या:- आज आपकी मनःस्थिति ठीक रहेगी। निवेश से पूर्व भलीभाँति विचार करके ही धन लगाएं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून का अनुभव करेंगे। अशांत लोगों को अपनी शांति भंग न करने दें। आज अपने जीवन की परेशानियों को साथी के साथ साझा कर सकते हैं। इस राशि के लोग आज किसी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

तुला:- लम्बी यात्रा के लिए अभी आपका शरीर कमज़ोर है, इसलिए यात्रा से बचना चाहिए। आज आर्थिक सुधार सुनिश्चित है। पूर्वजों की संपत्ति मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन जाएगा। मित्र की सुगंधि का अनुभव उनकी अनुपस्थिति में भी होगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष होंगी। जीवन की कठिनाइयों को सुलझाने के लिए घर के वरिष्ठ से परामर्श करना चाहिए। वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के लिए आज पर्याप्त समय है आपके पास।

वृश्चिक:- लम्बे समय से चल रही बीमारी से आज छुटकारा मिल सकता है। आज धनार्जन के योग हैं। उचित मात्रा में बचत कर पाएंगे। मित्रों के साथ आज की शाम अच्छी होगी। अपनी बेहतर छवि बनाने के लिए आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करना होगा। किसी धर्म स्थान पर जाने से उलझनें दूर होंगी। शादीशुदा ज़िन्दगी  आज मिठास से भरपूर रहेगी।

धनु:- आज कई प्रकार की दिक्कत और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपकी बेचैनी का कारण बनेगा। यात्रा में सामान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो चोरी हो सकती है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखना आपके लिए श्रेयस्कर होगा। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।

मकर:- व्यापारियों को व्यापार में लाभ होने से उन्हें खुशी होगी। जीवन की कठिनाइयों में जो आपके साथ रहे उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें इससे वे उत्साहित होंगे। आज पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। प्रदर्शनी और सेमिनार आदि से आपको नवीन जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी को आपकी ओर आकर्षित करने में आपके मित्र सहयोगी होंगे।

कुम्भ:- आपको उदार रवैया अपनाना चाहिए। अधिक मांगने वाली सोच से जीवन की सुगंधि खत्म हो जाती है, और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। आज बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। बस आपको ख़ुद पर विश्वास करने की आवश्यकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। पुरानी ग़लतियों को भुलाकर और दूसरों को ख़ुशियाँ देकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। अपने बात की प्रस्तुति ठीक ढंग से करने और उत्साह पूर्वक कार्य करने से फ़ायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के लिए आज आपके पास पर्याप्त समय रहेगा।

मीन:- मित्रों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन पर अनावश्यक ख़र्च न करें। आपके भले के लिए आपका साथी कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है उस पर नाराज़ न होकर उनकी बातों को समझने की कोशिश करें। वादा ऐसा ही करें जिसे पूरा कर सकते हों। आपकी ज़रूरतों को अनदेखा करने के कारण जीवनसाथी के प्रति आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।