10 June Rashifal : व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा

आपकी भरपूर ऊर्जा और प्रबल उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे

Publish: Jun 09, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: times now hindi
Photo courtesy: times now hindi

मेष:- मोड़ पर सावधानी से वाहन चलाएं, अन्यथा दूसरों की ग़लती का ख़ामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दीर्घावधि मुनाफ़े की दृष्टि से स्टॉक और म्यूचुअलफंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आज आप जहां भी जाएंगे वहां सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। प्रिय की उपेक्षा तनाव का कारण बन सकती है। लम्बे समय से अटके हुए छोटे छोटे कामों को सम्पन्न करने में आज सफल होंगे। ऑफिस से ज़ल्द छुट्टी मिलने पर आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ देगा।

वृष:- काम करते समय बीच-बीच में आपको आराम करने की ज़रूरत है। आज घर में कोई इलेट्रॉनिक सामान के बिगड़ने से धन खर्च होने की संभावना है। प्रिय से आज सारी ग़लतफ़हमी दूर हो जायेगी। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरस्कार देंगे। कोई कार्य अटक जाने से शाम बर्बाद हो सकती है। घर में किसी का ख़राब स्वास्थ्य आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा।

मिथुन:- कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले दूसरों की भावनाओं का ख़्याल अवश्य रखें, अन्यथा उन्हें मानसिक तनाव हो सकता है। कुछ व्यापारियों को उनके मित्र के सहयोग से अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना है। जिससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। बच्चों की उपलब्धियां आपको गौरवान्वित करेंगी। नई परियोजना शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपका व्यक्तित्व औरों से अलग है। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

कर्क:- आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। अपने परिचितों से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपका कोई विरोधी आज आपसे सुलह करने की पहल करेगा। अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

और पढ़ें: कार्पण्य दोष क्या है

सिंह:-आज आपको स्वास्थ्य सुधार की दिशा में काम करने की ज़रूरत है। म्यूचुअलफंड में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। व्यस्तता के कारण जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। साझीदारी वाले व्यवसाय से बचना चाहिए। क्योंकि आपका भागीदार आपका अतिरिक्त फ़ायदा उठाने की कोशिश करेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक है।

कन्या:- ख़ुद को सुकून देने वाली गतिविधियों में आपको शामिल होना चाहिए। आपकी ग़ैर यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। आपकी भरपूर ऊर्जा और प्रबल उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे और घरेलू तनाव को दूर करने में मददगार साबित होंगे। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए। जीवन की इस आपाधापी के बीच आज अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए आज बहुत कोशिश करते हुए नज़र आएगा।

तुला:- अधिक आहार से वज़न बढ़ सकता है, इसलिए संतुलित आहार की आवश्यकता है। आए हुए निवेश के अवसर पर विचार अवश्य करें लेकिन उन योजनाओं का भलीभांति अध्ययन करके ही धन लगाना चाहिए। शाम को प्रियजनों के साथ कोई योजना बनाना चाहिए। पार्टनरशिप के धंधे से बचें क्योंकि पार्टनर आपका अतिरिक्त लाभ उठाने की कोशिश करेगा। आज आपको आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। शादीशुदा लोगों को शादी के समय की यादें ताज़ी हो सकती हैं।

वृश्चिक:- आज स्वास्थ्य सुधार की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। आकस्मिक लाभ से आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे और घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज का दिन कोई ख़ास संदेश देगा। आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी। आपका संघर्षशील स्वभाव आपको ख़ास पहचान दिलाएगा। आज का समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

और पढ़ें: जो सदा रहता है वही है सनातन धर्म

धनु:- आज अधिक व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक सुधार तय है। मित्रों के साथ समय आनंद दायक रहेगा। नई परियोजनाओं और कामों को अमलीजामा पहनाने के लिए दिन बेहतरीन है। टैक्स और बीमा से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य के कारण आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप सब संभाल लेंगे।

मकर:- धन का आगमन आज आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। घर में विनोद का वातावरण घर के माहौल को ख़ुशनुमा बना देगा। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। आज अध्ययन के समय घर के सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। वैवाहिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

कुम्भ:- आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी पूरी संभावना है, लेकिन इसके साथ ही दान पुण्य करने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वभाव को अस्थिर बनाने से घर की शांति भंग हो सकती है। सहयोगियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपका उत्साह वर्धन करेगा। इस राशि के छात्रों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

मीन:- अपनी दुरुस्ती को दृष्टिगत रखते हुए आज आप खेल-कूद में भाग ले सकते हैं। इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घरेलू परिवर्तन आपको भावुक बना देगा। प्रिय के साथ घूमने जाएं तो उनकी पसंद का परिधान धारण करें। आज ऊर्जा भरपूर रहेगी। अपने आत्मविश्वास का लाभ उठाते हुए नवीन संपर्क बनाना चाहिए।