12 June Rashifal: धर्म और अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त करता है पवित्र प्रेम

दूसरों की बातों को भी ध्यान से सुनें विचारों में लचीलापन लाने से बिगड़े काम बनेंगे

Publish: Jun 11, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष:- आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास के कारण निकट के लोग प्रभावित होंगे। व्यापारियों को व्यापार में लाभ आज चेहरे पर ख़ुशी ला सकता है। घर में उल्लास का वातावरण आपके तनाव को कम कर देगा। इस उल्लास के मूक दर्शक न बनकर इसमें आपकी सहभागिता भी होनी चाहिये। बचपन की याद दिलाने वाली कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आप बचपन के दिनों की याद में उदास हो जाएंगे। शादीशुदा जिंदगी में पड़ोसियों का दखल दिक्कत पैदा कर सकता है,लेकिन आप व जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है, इसे तोड़ना इतना आसान नहीं है। जीवन को व्यवस्थित ढंग से जीने के लिए टाइम टेबल के हिसाब से चलना चाहिए।

वृष:- चिर काल तक युवा बने रहने के लिए खेल कूद में हिस्सा लेते रहना चाहिए। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खर्च का कारणबन सकता है, लेकिन चिंता की आवश्यकता नहीं है क्योंकि धन होता ही इसीलिए है कि समय पर काम आ सके। बच्चों से जुड़े मामलों में उनका सहयोग करना आवश्यक है। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं, और अपने सारे काम छोड़कर उनके साथ कुछ समय बिता सकते हैं।

मिथुन:- स्वास्थ्य से जुड़े हुए विषयों की उपेक्षा न करके उनके प्रति सचेत हो जाना चाहिए। बड़ी योजना और गंभीर विचार के ज़रिए कोई आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। कोई भी निवेश करने से पूर्व भलीभांति जांच पड़ताल कर लेना चाहिए। घरेलू जिम्मेदारियों की उपेक्षा से आपके साथ रहने वाले नाराज़ हो सकते हैं। इस राशि के उम्रदराज लोग अपने किसी मित्र से मिलने जा सकते हैं। अपनी ही कही हुई बात को सिद्ध करना ठीक नहीं है। दूसरों की बात भी सुनना चाहिए और विचारों में थोड़ा लचीलापन लाएं।

कर्क:- आज आपके पास पर्याप्त मात्रा में पैसा होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। शाम के समय सामाजिक गतिविधियां उम्मीद से अधिक बेहतर होंगी। इस राशि के छात्र छात्राओं को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। अनावश्यक बातों में अपना समय बर्बाद न करें तो ज्यादा अच्छा होगा।

और पढ़ें: सत्संग मनुष्य को प्रभावित करता है

सिंह:- स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, जिसके चलते आप आज खेल में हिस्सा लेने का प्लान बना सकते हैं। आज जो योजनाएं सामने आई हैं, उनमें निवेश करने से पूर्व दो बार सोचें अवश्य। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जीवन में सुख समृद्धि लाएगी। आज का दिन अच्छा है, आपके प्रिय आपकी बातों पर खिलखिलाकर हंसेंगे।

कन्या:- आध्यात्मिक जीवन के लिए मानसिक स्वस्थता आवश्यक है। जीवन का मुख्य द्वार मस्तिष्क ही है, क्योंकि अच्छा बुरा सब कुछ इसी के माध्यम से होना है। मस्तिष्क ही जीवन की समस्याओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से मनुष्य को आलोकित करता है। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। परिवार में किसी महिला सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा, क्योंकि चीज़ें आपके पक्ष में होंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। सफ़र के दौरान आज किसी से दोस्ती होने की संभावना है।

तुला:- स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करेगी। जीवनसाथी के साथ पैसों को लेकर किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। आज खाली समय में एकांत में रहना पसंद करेंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति का फोन आएगा जिससे आप बहुत दिनों से बात करना चाहते थे, उससे बात करके पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी और समय में आप बहुत पीछे लौट जाएंगे।

वृश्चिक:- यदि आप पिछले कुछ समय से झुंझलाहट महसूस कर रहे हैं, तो बहु प्रतीक्षित राहत आज मिलेगी। आपके निकटस्थ लोगों के कारण निजी जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। अपने समय का सदुपयोग करना सीखें क्योंकि समय का पहिया बहुत तेज़ी से चलता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। छोटे भाई के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है, इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

और पढ़ें: अपनी प्रवृत्ति को अन्तर्मुखी कैसे बनाएं

धनु:- किसी संत की दैवीय वाणी आपको संतोष और ढांढस बंधाएगी। आज धन लाभ की पूरी संभावना है, लेकिन इसके साथ ही आपको दान पुण्य करने की भी आवश्यकता है, क्योंकि इससे ही आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपका भाई आपकी कल्पना से अधिक मददगार साबित होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा-क्योंकि प्रिय की ओर से बहुत सारी ख़ुशियां आपको मिलेंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम प्रदर्शन के लिए अच्छा दिन है। आज आपका मन शांत रहेगा और इसीलिए आपके घर में अच्छा माहौल रहेगा।

मकर:- आज आप खेलकूद में हिस्सा लेंगे जो आपकी तंदुरुस्ती बनाए रखने में आपको सक्षम बनाएगा। अनावश्यक खर्च से बचें। निवेश करने में आपको स्वतंत्र फैसला लेना चाहिए। किसी नए व्यक्ति से मिलकर आप आह्लादित होंगे। कार्यक्षेत्र में छोड़े हुए अधूरे कार्यों का भुगतान आज करना पड़ सकता है। आज खाली समय में आप ऑफिस का काम निपटाएंगे। समय अभाव के कारण आज आप दोनों में कुंठा का भाव पनप सकता है। दिन को व्यवस्थित कर खाली समय का सदुपयोग करें,लाभ होगा।

कुम्भ:- आलस्य आपके लिए विष का काम करेगा किसी सृजनात्मक कार्य में स्वयं को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। घर से बाहर निकलने से पहले बड़ों का आशिर्वाद लेकर निकलने से धन लाभ हो सकता है। आपसी संवाद और सहयोग से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकल कर ऐसे लोगों से मिलने जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। मुश्किल हालात से उबरने में जीवनसाथी का अधिक सहयोग नहीं मिलेगा। आपके बारे में लोगों की क्या प्रतिक्रिया है इसकी परवाह किए बिना अगर आप सही हैं तो आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

मीन:- अधिक उम्र होने पर भी आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग के कारण सबकुछ आसानी से सीख सकते हैं। भविष्य की आर्थिक मजबूती के लिए आपको आज से ही धन की बचत करना चाहिए। जिसके साथ आप रहते हैं उससे वाद विवाद करने से बचें। समस्या अधिक है तो बातचीत के ज़रिए सुलझाना चाहिए। पवित्र प्रेम ही धर्म और अध्यात्म का मार्ग भी प्रशस्त करता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत बढ़िया गुज़रने वाला है। छुट्टी के जो दिन बीत गए सो बीत गए अब बचे हुए समय का सद्उपयोग करने की सोचना चाहिए।