13 June Rashifal: मानसिक शांति के लिए धन को धार्मिक कार्यों में भी खर्च करें

जमीन से जुड़े लेनदेन पूरे होंगे और लाभ मिलने की संभावना है

Updated: Jun 12, 2021, 06:57 PM IST

Photo Courtesy: City On Click
Photo Courtesy: City On Click

मेष:- अपनी ज़िम्मेदारियों को देखते हुए आपको स्पष्ट निर्णय लेने की आवश्यकता है। आज आपको उधार लेने और देने दोनों से बचना चाहिए। जिन्हें आप चाहते हैं उनके साथ उपहारों का लेनदेन करने के लिए अच्छा दिन है। विवाह प्रस्ताव के लिए भी अच्छा दिन है। समय का चक्र बहुत ही तीव्र गति से चलता है, इसलिए अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। शादीशुदा जिंदगी आज से पहले इतनी अच्छी कभी नहीं रही होगी, जितनी आज रहेगी। आज काम की अधिकता से मानसिक थकान के बाद भी शाम को थोड़ी देर ध्यान करने से आपकी ऊर्जा वापस आ जाएगी।

वृष:- रुका हुआ धन आज मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। इस राशि के जातकों को आज खाली समय में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए ऐसा करने से आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन के खूबसूरती का आज आपको अनुभव हो सकता है। अधिक नींद लेने से ऊर्जा खत्म होती है, इसलिए पूरे दिन अपने आपको सक्रिय बना के रखें।

मिथुन:- काफी समय से चल रही बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। अगर आप लोन लेने के लिए प्रयत्नशील थे तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आज दूसरों से ही नहीं अपनो से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी ऊर्जा का प्रयोग दूसरों की मदद करने में करना चाहिए लेकिन अनावश्यक मामलों में पड़ने से बचें। अधिक खर्च होने के कारण जीवनसाथी से खटपट हो सकती है। व्यहवार में सरलता लाने की आवश्यकता है।

कर्क:- बिना विचारे खर्च करने से कितनी परेशानी आ सकती है यह बात आज आपके समझ में आएगी। प्रिय के आग्रह करने पर भी आप उनसे ऐसा कोई वादा न करें जिसे आप पूर्ण न कर सकें। छात्रों को दोस्ती की अपेक्षा पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि दोस्त तो फिर भी मिल जाएंगे लेकिन पढ़ाई का समय निकल जाने पर यह समय नहीं मिलेगा। आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपका प्रिय आपकी किसी बात पर खिलखिलाकर हंसेगा।

और पढ़ें: जो सदा रहता है वही है सनातन धर्म

सिंह:- अभी कुछ ही दिन पहले आप भारी मानसिक दबाव से गुजरे हैं, इसलिए आज आपको आराम की विशेष आवश्यकता है। नवीन गतिविधियां और मनोरंजन आपके विश्राम में सहायक सिद्ध होंगे। आज धनलाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन मानसिक शांति के लिए धन को धर्म में भी लगाना चाहिए। घर में किसी नए मेहमान का आगमन आपके उल्लास का कारण बनेगा। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज किसी मनोवैज्ञानिक से आप मिल सकते हैं। आज आप सच्चे प्रेम का अनुभव करेंगे।

कन्या:- आज मित्रों के माध्यम से किसी महत्वपूर्ण व्यक्तित्व से आपकी भेंट होगी जो आपको प्रभावित करेगा। सर्विस वालों को तनख्वाह न मिलने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके विनोदी स्वभाव के कारण चतुर्दिक वातावरण ख़ुशनुमा रहेगा। घर के नौकर आज परेशानी के कारण बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव संभव है। आज आप जब मुश्किल में पड़ेगे तब दोस्तों की कीमत समझ आ सकती है।

तुला:- आज घर से बाहर घूमने का कार्यक्रम सुकून देगा। प्रॉपर्टी से सम्बंधित लेन-देन लाभदायक सिद्ध होंगे। अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। प्रिय के चित्त की अस्थिरता आपको परेशान कर सकती है। आपके संघर्षशील स्वभाव के कारण आपको एक नई पहचान मिलेगी। रिश्तेदारों का दखल शादीशुदा जिंदगी में परेशानी पैदा कर सकता है। अपनी ऊर्जा का दुरुपयोग कर सकते हैं। टाइम टेबल ठीक रखने से जीवन सही दिशा में जाएगा।

वृश्चिक:- आज आपका स्वास्थ्य आपको असहज बना देगा। अतिरिक्त धन को रियल स्टेट में निवेश किया जा सकता है। दूसरों में कमी ढूंढ़ने से आप आलोचना के शिकार हो सकते हैं। आज प्रिय से कोई शिकायत नहीं रहेगी। व्यस्तता के बाद भी स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। आज पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से आज का दिन है। आज बॉस आपके काम से ख़ुश होंगे।

और पढ़ें: कैसे करें स्वधर्म का पालन

धनु:- आज दिलचस्प काम करने से आपको आराम मिलेगा। पिता के परामर्श के अनुसार काम करने से आपको धनलाभ होगा, और आपके व्यवहार की खूबसूरती से आसपास के लोग ख़ुश रहेंगे। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक है। आज भविष्य के लिए अच्छा प्लान कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी सारे मनमुटाव भुलाकर जीवन को और सुन्दर बना देगा। अपने परिजनों के साथ आज आप घूमने जा सकते हैं और भरपूर आनंद उठाएंगे।

मकर:- आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगे। महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने में शीघ्रता न करें। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय व्यवस्थित शब्दों का प्रयोग करें। आज आप आध्यात्मिक झुकाव होने के कारण अपने आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।

कुम्भ:- आज यात्रा से आपको बचना चाहिए,क्योंकि आपका शरीर कमज़ोर है। प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। प्रेमी से आज सारी ग़लतफहमी दूर हो सकती है। आवश्यकता से अधिक मोबाइल आदि का प्रयोग न करें। आज आपके दिल में शांति रहेगी, इसलिए घर का माहौल भी अच्छा बना पाने में कामयाब होंगे।

मीन:- आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। अन्यथा ये आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं। और अच्छी सेहत का आनंद लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करके मन के तनाव को दूर करें और दिल का बोझ हल्का करें। इस राशि के लोग आज अकेले में रहकर अधिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ जीवनसाथी के उदासी का कारण बन सकता है। जीवन का आनंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है, यह बात आज आप स्पष्टता से समझ सकते हैं।