17 April Rashifal: लेखकों और पत्रकारों को विशेष यश प्राप्ति के योग हैं

संघर्षशील स्वभाव आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा, भविष्य की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में अपनी ख़ासियत का प्रयोग करना लाभदायक होगा

Updated: Apr 16, 2021, 06:54 PM IST

Photo courtesy: Odisha Diary
Photo courtesy: Odisha Diary

मेष:- आज घरेलू परिस्थितियां मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी, जिससे आपकी कार्य क्षमता अच्छी नहीं रहेगी। आज आपके शुभचिंतक मित्र से आपकी भेंट होगी। आज मनोरंजन के लिए किसी खेल में भागीदारी होनी चाहिए।

वृष:- शरीर में प्रतिरोधक क्षमता के अभाव के कारण आपको अधिक से अधिक आराम की आवश्यकता है। दूसरों को आकर्षित करने के लिए अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता नहीं है। अपनी कार्य क्षमता का प्रयोग करते हुए आनेवाले सभी मौकों का लाभ ले लें। आपके शत्रु गुप्त रूप से आपके विषय में दुष्प्रचार करने के लिए अधीर होंगे।

मिथुन:- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में आपकी खुशमिज़ाजी सहयोगी होगी। आज किया गया निवेश हानिकारक हो सकता है। मौज के लिए मित्रों के साथ बाहर जा सकते हैं। दूसरों के अपराधों को क्षमा करके उन्हें खुशियां प्रदान करके जीवन को सार्थक बनाएंगे। आपके वरिष्ठों को पता लगे इससे पहले अपने ऑफिस के सभी कार्य सम्पन्न कर लेना चाहिए। भविष्य की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में अपनी ख़ासियत का प्रयोग करें।

कर्क:- स्वाभाविक रूप से मज़ा लेने की अपनी प्रवृत्ति को नियंत्रित रखें और मनोरंजन के लिए अनावश्यक खर्च न करें। अपनी गोपनीयता को बनाए रखें। लेखकों और पत्रकारों को विशेष यश प्राप्ति के योग हैं। तमाम विरोधों के बावज़ूद पार्टनरशिप का धंधा फायदेमंद रहेगा। नियंत्रित शब्दों का प्रयोग करें।

और पढ़ें:- भगवान श्रीराम को क्यों कहा गया कृपानिधान

सिंह:- आपके विनम्रता की प्रशंसा होगी। आर्थिक सुधार के कारण खरीदी करना आसान होगा। अपना दृष्टिकोण दूसरों पर जबरन ना थोपें। क्योंकि यह आपके लिए लाभदायक नहीं होगा। अपने काम की व्यस्तता के कारण परिवार और मित्रों को कम समय दे पाएंगे। आपका संघर्षशील स्वभाव आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा।

कन्या:- आपकी उदारता आपके लिए खुशनुमा पल लेकर आएगी। कर्ज मांगने वालों को नज़रअंदाज़ करना ही ठीक होगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना है जो आपके हृदय में प्रविष्ट हो जायेगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य दुख निवृत्ति में सहयोगी सिद्ध होगा। आज के दिन प्रारंभ किया गया निर्माण कार्य संतोष जनक रूप से पूर्ण होगा।

तुला:- अपने भविष्य की चिंता भावनात्मक रूप से आपको बेचैन रखेगी। बहुत आगे बढ़कर खर्च करने से बचें, नहीं तो जेब खाली हो जाएगी। अपने शुभचिंतकों के साथ भी कुछ समय बिताना चाहिए। साझेदारी का व्यापार हानिकारक होगा। आज आपकी योजनाएं परिवर्तित हो सकती हैं।

वृश्चिक:- आज अनुभवी लोगों के परामर्श पर अर्थोपार्जन करना आपकी सफलता का कारण बनेगा। दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से शान्ति मिलेगी। घर में आज कोई पारंपरिक कार्यक्रम हो सकता है। आज अपने प्रिय के प्रति आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। लेकिन भावनाओं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। योजनाबद्ध तरीक़े से काम करने से परिणाम संतोष जनक होगा। कठिनाइयों को हल करने के लिए तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

और पढ़ें:- धर्म की राह में कौन सी चीज़ छोटी हो कर भी है बड़ी

 

 

धनु:- सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य की आवश्यकता है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। आज परिवार की आवश्यकताओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अपने उन्मुक्त विचारों को नियंत्रित रखें, अन्यथा मित्रता में दरार पड़ सकती है। क़ानूनी सलाह के लिए दिन अच्छा है। व्यापार से संबंधित किसी दस्तावेज पर बिना समझे हस्ताक्षर न करें।

मकर:- आज आप बहुत भावुक होंगे। किसी कार्य का तत्काल परिणाम अच्छा नहीं होगा। लेकिन लम्बे समय के लिए किया गया निवेश भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। समर्पण की कीमत समझना चाहिए। आज अनुभवी लोगों से परामर्श लेना अच्छा होगा। टैक्स और बीमा से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुम्भ:- आज कोई बड़ा कार्य पूर्ण होता दिख रहा है। लेकिन प्रसन्नता को भी नियंत्रित रखने की आवश्यकता होती है। शीघ्रता में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय हानिकारक हो सकता है। बच्चों को अपने भविष्य की योजना बनाने की आवश्यकता है। यदि प्रयास करें तो भाग्य और प्रतिष्ठा आपके साथ है। कुछ लोगों के लिए आज के दिन की गई यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

मीन:- आज कोई खास कमी महसूस कर सकते हैं। किसी को आकर्षित करने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। आज बच्चों की ओर से कोई महत्वपूर्ण खुशी मिल सकती है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाह फैलाने के लिए अधीर होंगे।