21 March Rashifal: अप्रत्याशित रूप से अर्थ लाभ के योग बन रहे हैं

आध्यात्मिकता से जुड़ी यात्रा का परिणाम अच्छा होगा और सहयोगियों का सहयोग भरपूर मिलेगा

Updated: Mar 20, 2021, 01:48 PM IST

Photo Courtesy: LHSFNA
Photo Courtesy: LHSFNA

मेष:- आज अपने कठिन परिश्रम से आप सफलता प्राप्त करेंगे। आपके वरिष्ठ आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे। आपके बच्चों की प्रगति आपके चिंता का कारण बन सकती है। आज अप्रत्याशित रूप से अर्थ लाभ के योग बन रहे हैं। शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष:- बहुत सी बाधाओं को पार करने के आज संतोष जनक परिणाम प्राप्त होगा। नौकरी के दबाव के कारण आपसे कुछ त्रुटियां हो सकती हैं। बातचीत में संतुलित शब्दों का प्रयोग करें। बढ़ते हुए खर्च आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। आज पाचन संबंधी समस्या आ सकती है।

मिथुन:- आज आप संगीत और मनोरंजन में भाग ले सकते हैं। आज साथी के साथ भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। मन को स्थिर रखें। पैसे का प्रवाह अस्थिर रहेगा। ध्यान और योग से शरीर और मन दोनों फिट रहेगा।

कर्क:- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। ग़लतियां होने की संभावना है, इसलिए अपने कार्य के प्रति एकाग्र रहें। आज अतिरिक्त खर्च हो सकता है। अतः वित्त की दिशा में सावधानी की आवश्यकता है। मां का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।

और पढ़ें: जिसमें राग है उसी में सुख भी है

सिंह:- आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। आसपास के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आज बड़ों का समर्थन प्राप्त होगा, कौशल की सराहना होगी। मित्र को समझने के लिए अच्छा दिन है। धन प्राप्ति की संभावनाएं कम हैं। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

कन्या:- स्थिति को सुधारने के लिए अनुकूल अवसर का लाभ उठाएं। आध्यात्मिकता से जुड़ी यात्रा का परिणाम अच्छा होगा और सहयोगियों का सहयोग भरपूर मिलेगा। दोस्त के प्रति ईमानदार रहेंगे। आज अच्छी मात्रा में धनार्जन करने में सक्षम होंगे। बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य ठीक हो जायेगा।

तुला:- आज कुछ महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। चित्त को शांत रखें। किसी वरिष्ठ से विवाद की संभावना है, अतः वाणी नियंत्रित रखें। मित्र का प्रेम पाने के लिए पहले स्वयं प्रेमी बनना पड़ेगा। अपने आप को सुरक्षित रखते हुए धन के सुरक्षा की आवश्यकता है। आज कुछ मानसिक क्लेश हो सकता है।

वृश्चिक:- आज लिया गया निर्णय ग़लत हो सकता है। एक सुनिश्चित अवधि में कार्य को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त योजना बनाने की आवश्यकता है। मित्रता में उदासीनता के कारण आकर्षण कम हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। 

और पढ़ें: जीवन लक्ष्य प्राप्ति का सूत्र

धनु:- आपके सहयोगी और नए संपर्क के कारण यात्रा संभव है। आज आपका कार्य कौशल पुरस्कृत होगा स्थितियां अनुकूल रहेंगी। साथी के साथ संतुलन बना रहेगा। परिवार को सुख देने के लिए आज आपके पास पर्याप्त धन होगा। स्वास्थ्य पूर्ण रूप से ठीक रहेगा।

मकर:- कार्य निष्पादन में कुछ देरी हो सकती है, किन्तु आज आपका कार्य प्रशंसनीय होगा। मंदिर दर्शन करने अवश्य जाएं, राहत मिलेगी। संबंधों में विकास की आवश्यकता है। आज आप धन की बचत करने में सक्षम रहेंगे। नेत्र में संक्रमण की सामान्य समस्या हो सकती है।

कुम्भ:- आज कार्य में त्रुटि की संभावना है। व्यवस्थित नियोजन करने से कठिन कार्य भी सरल हो जाता है। मित्र के साथ आज प्रसन्न नहीं रहेगें। आज पवित्र उद्देश्यों के लिए धन खर्च करेंगे, यात्रा भी संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन:- कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शांत मस्तिष्क से निश्चिंत रहें। आपकी नौकरी में कठिन परिश्रम से वृद्धि होगी। धन प्रवाह अच्छा नहीं रहेगा। खर्च अधिक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।