29 March Rashifal: भाग्योदय के योग हैं, नवीन कार्य शीघ्रता से प्रारंभ करें

जीवनसाथी का साथ सुखद रहेगा, आज अकल्पनीय सुखद निमंत्रण मिल सकता है

Updated: Mar 29, 2021, 04:54 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष:- आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। आपका विनोदी स्वभाव लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्ते की शुरुआत होगी। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है।

वृष:- आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपकी असावधानी के कारण आपका पर्स खो जाने की संभावना भी है। किसी पुराने परिचित के कारण परेशानियां आ सकती हैं। प्रिय की उपेक्षा तनाव का कारण बन सकती है। घर में हवन-पूजन कर्मकाण्ड आदि का कार्यक्रम होगा।

मिथुन:- अपनी उच्चस्तरीय ऊर्जा का प्रयोग अच्छे कार्य के लिए करें। आपका कोई शुभचिंतक आर्थिक मामलों को अधिक गंभीरता से लेगा। किंचित पारिवारिक तनाव हो सकता है। प्रेमी को याद करेंगे। आज जीवनसाथी का समर्थन हर संभव प्राप्त होगा।

कर्क:- आज दिन भर भाग दौड़ बनी रहेगी, जिसके कारण आपका मन उद्विग्नता पूर्ण रहेगा। अधिक खर्च करने से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शाम अतिथियों से घर भर जायेगा। लेकिन चिंता का विषय नहीं है। आज आपकी मनचाही प्रशंसा करनेवालों की भरमार रहेगी।

और पढ़ें: आध्यात्मिक यात्रा में आहार का योगदान

सिंह:- व्यस्तता के बाद भी आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन असावधानी से फिर बिगड़ भी सकता है। अतः स्वास्थ्य के प्रति सावधानी आवश्यक है। कोई पारिवारिक सदस्य आपकी उलझन का कारण बन सकता है। बहस से बचें। प्रेम में दबाव बनाने का प्रयास निष्फल रहेगा। जीवनसाथी का साथ सुखद रहेगा। आज अकल्पनीय सुखद निमंत्रण आएगा।

कन्या:- आज आप अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास की दिशा में लगाएं। यह आपको और भी प्रतिभाशाली बनाएगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने से आपको तनाव होगा। वेतनवृद्धि आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। कुछ लोगों की आकस्मिक यात्रा भी हो सकती है।

तुला:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध को नियंत्रित रखें परिवार के किसी सदस्य की भावनाओं को आहत होने से बचाएं। वैवाहिक जीवन का सर्वोत्कृष्ट समय है।

वृश्चिक:- निवेश के लिए आज दिन अच्छा है, किन्तु किसी योग्य व्यक्ति के परामर्श पर ही निवेश करें। लम्बी बीमारी से जूझ रहे रिश्तेदार को देखने अवश्य जाएं। मित्र का असीम प्रेम और समर्थन प्रेम बंधन को मज़बूती प्रदान करेगा। अधिवक्ता से परामर्श करने का अच्छा दिन है। छोटी-छोटी चीजें उलझन का कारण बन सकती हैं।

और पढ़ें: संत सच्चे सुख का मार्ग बताते हैं, चमत्कार नहीं दिखलाते 

धनु:- सावधान रहें अन्यथा आपके संबंधी आपकी उदारता का ग़लत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। आप बाद में ठगा हुआ महसूस करेंगे। इस समय आपका भाग्य आपके साथ है, नवीन कार्य प्रारम्भ करना हो तो शीघ्रता करें। किसी  कुशल व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य को कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय नियंत्रित शब्दों का प्रयोग करें।

मकर:- आज आपके पास भरपूर ऊर्जा होगी। शीघ्रता पूर्वक कार्य को सम्पादित करेंगे। अतिरिक्त खर्च से बचें। आज आपकी लापरवाही माता पिता के क्लेश का कारण बन सकती है। नवीन योजना प्रारम्भ करने से पूर्व माता पिता की अनुमति अवश्य लें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए दिन अच्छा है। आसपास के लोग जीवनसाथी से मतभेद कराने का प्रयास करेंगे अतः सावधान रहें।

कुम्भ:- पार्टनरशिप और चालाकी वाले व्यवसाय में निवेश न करें। व्यक्तिगत बातें सबके सामने प्रकट न करें। आज  का दिन लाभदायक है, अच्छा समय आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शीघ्रता में लिया गया निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है।

 मीन:- आप अपने मस्तिष्क की सक्रियता से अधिक उम्र में भी कोई चीज़ आसानी से सीख सकते हैं। विनोद में की बातों को गंभीरता से न लें, अन्यथा तनाव हो सकता है। आपका कोई निकटवर्ती आपका मददगार होगा। यात्रा से व्यवसाय का नवीन मार्ग प्रशस्त होगा। अपना काम स्वयं संभालें।