30 May Rashifal: धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन नकारात्मक विचारों से बचाएगा

बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या का कारणबन सकता है

Updated: May 30, 2021, 02:47 AM IST

Photo courtesy: Indian express
Photo courtesy: Indian express

मेष:- दूसरों की आलोचना से समय और स्वास्थ्य दोनों नष्ट होता है, इसलिए इससे बचना चाहिए। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। बच्चों के लिए महत्वपूर्ण योजना बनाने के साथ यह सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं यथार्थवादी हैं और उनका क्रियान्वयन संभव है। आने वाली पीढ़ी इस तोहफ़े के लिए हमेशा आपको याद रखेगी। किसी घरेलू मुद्दे पर जीवनसाथी से तक़रार संभव है। आकर्षक व्यक्तित्व का आत्मनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए आपको कुछ समय व्यक्तित्व निर्माण के लिए भी लगाना चाहिए।

वृष:- किसी बड़े समूह में भागीदारी खर्चीली होने के साथ साथ आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज आप पुस्तक को अपना मित्र बना सकते हैं। आज किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से आपका दोस्त आपको बचाएगा। बच्चों की वजह से शाम खुशियों से भरी रहेगी।

मिथुन:- आज पैसा इकट्ठा करने में आपको आसानी होगी। लोगों को दिए गए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी दूसरे स्रोत से धनार्जन के योग हैं। अन्य लोगों की आवश्यकताओं पर भी आपका ध्यान केन्द्रित होना चाहिए। बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या का कारणबन सकता है। लम्बे समय से चल रही दिक्कत आज समाप्त हो सकती है। थोड़ा संभलकर रहें, गलत आदतें आज आप पर भारी पड़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज अच्छा दिन है।

कर्क:- नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आएगा। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने की संभावना है। आज कोई बड़ा आध्यात्मिक गुरु आपकी सहायता कर सकता है। बिना बुलाए किसी मेहमान के आने के कारण आपकी योजना भले ही रद्द हो जाय लेकिन दिन अच्छा हो जाएगा। आज तनाव मुक्त होकर आराम करें।

सिंह:- आज किसी अच्छी खबर के साथ दिन की शुरुआत होगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने सुनिश्चित बजट के अंदर ही रहें। कोई हृदय से आपकी प्रशंसा करेगा। आज आपके शांत मन का लाभ पूरे दिन आपको मिलेगा। आपकी ख़ुशनसीबी का कारण आपकी शादी है, ऐसा आप आज महसूस करेंगे।

कन्या:- पूरे दिन ऊर्जावान बने रहने के लिए आपको दिन की शुरुआत ध्यान और योग से करनी चाहिए। धन बड़ी ही आसानी से आपके पास से सरक जाएगा लेकिन आपके अच्छे भाग्य के कारण आर्थिक तंगी नहीं आ पाएगी। बच्चों की उपलब्धियों के कारण आपको गर्व का अनुभव होगा। आज आप भविष्य के लिए कई प्लान बना सकते हैं। आज किसी रिश्तेदार के घर जाना अच्छा रहेगा। पुरानी और अप्रिय घटना तनाव का कारण बन सकती है।

और पढ़ें: सत्संग मनुष्य को प्रभावित करता है

तुला:- अपने उच्चस्तरीय आत्मविश्वास का आज इस्तेमाल करें। आर्थिक तंगी को दूर करने में माता पिता मददगार होंगे। जीवनसाथी के मामलों में अधिक दखलंदाजी उनके झुंझलाहट का कारण बनेगी। आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है इसलिए आपको संभल कर व्यवहार करना चाहिए। यात्रा में आवश्यक दस्तावेज साथ रखना न भूलें। नकारात्मक विचारों से बचने के लिए आपको धार्मिक पुस्तकें पढ़ने की आवश्यकता है।

वृश्चिक:- आज का दिन आनंद दायक रहेगा। आज लम्बे समय के लिए किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आपके मित्र आपकी उदारता का गलत फ़ायदा उठा सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक है। जीवन को आज आप निकट से जान पाएंगे।

धनु:- आज पार्टी में मित्रों के साथ आप खूब पैसा लुटाएंगे, लेकिन फिर भी आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा। चालाकी भरे काम करने से बचें। आज जीवनसाथी की परेशानियों से आप परेशान हो सकते हैं। अधिक अनुशासन बच्चों की नाराजगी का कारणबन सकता है।

मकर:- नकरात्मक विचारों को शीघ्र ही समाप्त कर दें क्योंकि ये ही आगे चलकर बीमारी का रूप ले सकते हैं। किसी दान पुण्य के माध्यम से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आपको कमीशन,लाभांश या रॉयल्टी के ज़रिए लाभ हो सकता है। आपके और जीवनसाथी के बीच कोई मतभेद पैदा करने की कोशिश कर सकता है लेकिन आप संभाल लेंगे।किसी पुराने मित्र से बात करके पुरानी यादें ताज़ी हो जाएंगी और आप समय में बहुत पीछे चले जाएंगे।

कुम्भ:- आपकी सहजता लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगी। आज बिना किसी के सहयोग के केवल आत्मविश्वास के बल पर ही आप धन कमाने में सक्षम हो सकते हैं। घरेलू जिंदगी खुशनुमा रहेगी। आपकी लापरवाही से चोरी हो सकती है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है। आपकी बिगड़ी हुई दिन चर्या के कारण आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मीन:- आज लम्बे समय से अटका हुआ मुआवजा मिल सकता है। कामधंधे के लिए जितना स्वास्थ्य का महत्व है उतना ही आत्मविश्वास भी महत्वपूर्ण है। घर का कोई सदस्य आपकी शांति भंग करेगा। आज अधिक व्यस्तता के बाद भी खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। आज आप दंपति को कोई सुखद समाचार मिल सकता है।