Aaj ka rashifal: जानें किस राशि के जातकों को अतिआत्मविश्वास की स्थिति से बचना लाभदायक होगा

दिल की बजाय दिमाग से लें कोई भी निर्णय, भावुकता में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं।

Updated: Jan 15, 2021, 01:34 PM IST

Photo Courtesy: up varta
Photo Courtesy: up varta

मेष राशि:- इस राशि के जातकों का चन्द्रमा एकादश लाभ भाव में विराजमान हैं, आज कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। आपकी मेहनत व परिश्रम से कई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। आपकी योग्यता व क्षमता पर परिवार के सदस्य गर्व महसूस करेंगे एवं आप सफलता पाने की जल्दबाजी में कोई भी अनुचित कार्य और आपका उत्तेजित व्यवहार आपकी योजना पर पानी फेर सकता है। इसलिए सावधानी पूर्वक ही अपने प्रत्येक कार्य को करें।

वृष राशि:- इस राशि के जातकों का चन्द्रमा दशम कर्म भाव में विराजमान हैं, आज धन आगमन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। किसी निकट संबंधी के घर समारोह में आमंत्रित होने का अवसर प्राप्त होगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना जुलना बहुत ही खुशी प्रदान करेगा। संतान संबंधी कोई समस्या भी किसी के योगदान से हल हो सकती हैं। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति की बातों पर बहुत अधिक विश्वास ना करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे बुरे पहलुओं पर अवश्य विचार कर लें। अति आत्मविश्वास की स्थिति से भी बचें, वित्त योजना पर ध्यान दें।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातकों का चन्द्रमा नवम धर्म भाव में विराजमान हैं, आज आप अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें। आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। साथ ही व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय अवश्य निकालें एवं आप अपने बच्चों पर अधिक नियंत्रण रखें। क्योंकि आपके बच्चे आवश्यकता से अधिक धन खर्च कर रहे हैं, इसलिए इस पर लगाम लगाएं।

कर्क राशि:- इस राशि के जातकों के चन्द्रमा अष्टम भाव में विराजमान हैं, आपका अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है‌ तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने पक्ष को मजबूत करके रखें। किसी पुराने दोस्त के मिलने से खुशनुमा यादें पुनः ताजा होंगी, एवं बाहरी व्यक्ति के साथ किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि अपना अधिकतर समय काम और घर पर ही व्यतीत करें, अपने बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करें।

सिंह राशि:- इस राशि के जातकों के चन्द्रमा सप्तम जाया भाव में विराजमान हैं। आज आप किसी पारिवारिक या रिश्तेदारों के साथ चल रहे किसी मसले को सुलझाने के लिए समय उत्तम है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। बच्चों को किसी उपलब्धि के मिलने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप कोई भी निर्णय लेने में दिल की बजाय दिमाग से काम लें। भावुकता में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, तथा कोई अन्य व्यक्ति भी आपका नजायज फायदा उठा सकता है। भूमि का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों के चन्द्रमा षष्ठम रिपु भाव में विराजमान हैं। आज आपका त्योहारों के वातावरण में घर की साज सज्जा का सामान तथा उपहारों की खरीददारी में समय व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होगा। आपको यह महसूस होगा कि आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो रहा है। क्योंकि आप इसके लिए बहुत समय से मेहनत करते आ रहे हैं। अब आपको जल्दी ही इसका अच्छा फायदा मिलने वाला है!

तुला राशि:- इस राशि के जातकों के चन्द्रमा पंचम विद्या भाव में विराजमान हैं। आज अचानक ही कोई काफी समय से खोई हुई वस्तु मिल सकती है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका विशेष दबदबा बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को समझकर संजीदगी और गंभीरता से पूरा भी करेंगे। आज अचानक ही कोई बड़ा खर्च सामने आने से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। परंतु यह समय धैर्य और संयम से काम लेने का है। अत्यधिक क्रोध व तनाव हावी होने से परिस्थितियां और अधिक गंभीर हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों के चन्द्रमा चतुर्थ मातृ भाव में विराजमान हैं, आज कुछ अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन में आपको बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। आपको जीवन की एक अलग सच्चाई भी महसूस होगी। किसी नए विषय पर ज्ञान और आध्यात्मिक जानकारी पाने की भी रुचि बनी रहेगी। सारा ध्यान अपने ऊपर केंद्रित रखने की वजह से आप परिवारिक व सामाजिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो पाएंगे। इससे आपकी आर्थिक गतिविधियों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा।

धनु राशि:- इस राशि के जातकों के चन्द्रमा तृतीय सहज भाव में विराजमान हैं, आज आपकी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त संबंधी योजना बन रही है तो आज समय बेहतरीन है। सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं तथा उपहारों की खरीददारी में भी समय व्यतीत होगा। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपके हर काम में सफलता और उपलब्धि हासिल करवाएगा। अगर आप किसी उद्योग से जुड़े हैं तो किसी नजदीकी मित्र की सहायता से आपका उद्योग पुनः अच्छा चलने लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी।

मकर राशि:- इस राशि के जातकों के चन्द्रमा द्वितीय धन भाव में विराजमान हैं। आज आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको आगे बढ़ने तथा अपने कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने में मदद करेगी। भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना आपके कार्यों में सहायक रहेगा। किसी भी प्रकार के निवेश को फिलहाल टाल दें, क्योंकि इस समय धन संबंधी कुछ नुकसानदायक स्थितियां बन रही हैं। संपत्ति संबंधी विवाद के मामले में ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंध खराब ना हो।

कुम्भ राशि:- इस राशि के जातकों के चन्द्रमा प्रथम लग्न भाव में विराजमान हैं आज सितारे तथा भाग्य आपके पक्ष में हैं। कुछ समय से चल रही परेशानियां आपके सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित सोच से काफी हद तक सुलझ जाएंगी। आप पुनः एक नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आज आर्थिक मामलों से जुड़े अच्छे समाचार मिलेंगे। इससे आपका और अधिक उत्साह बढ़ेगा और पुनः आर्थिक योजनाओं पर काम शुरू कर देंगे, अब आपको जल्दी ही कामयाबी हासिल होगी।

मीन राशि:- इस राशि के जातकों के चन्द्रमा आपके द्वादश व्यय भाव में विराजमान हैं आप अपने उसूलों व सिद्धांतों पर अडिग रहकर राजनीति तथा सामाजिक लोगों के बीच एक मिसाल कायम करेंगे किसी मित्र की मुसीबत में उसका सहयोग करना आपको आत्मिक रूप से खुशी प्रदान करेगा घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का भी स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा एवं आपकी बात चीत विदेशी ग्राहकों से भी हों सकती है पर ध्यान रखें लेन देन बिल्कुल साफ सुथरा रखें क्योंकि इससे आपके आपसी संबंधों में मन मुटाव हो सकता है अथवा बड़ा नुक़सान भी हो सकता है!