Aaj ka rashifal: आध्यात्मिक बदलाव के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

आय के नए स्रोत की जानकारी मिलेगी, मित्रों से मतभेद दूर होगा, विरोधियों से सावधान रहें।

Updated: Jan 17, 2021, 06:42 PM IST

Photo courtesy: Wallpaper Cave
Photo courtesy: Wallpaper Cave

मेष राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्य में भी मन लगेगा। व्यवसाय में लाभ और वृद्धि के योग हैं। कानूनी मामलों को लेकर स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी से मुलाकात होगी। कारोबार में नए काम मिल सकते हैं। छात्रों को परेशानी हो सकती है। दुष्टों से सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। सत्संग का लाभ मिलेगा। आपके कार्य आसानी से होंगे।

वृष राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिक्कतों से भरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है। दफ्तर के कार्य में परेशानी हो सकती है। किसी से विवाद की आशंका बनी हुई है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर काबू रखें। कीमती सामान को सुरक्षित रखें। अचानक नए खर्च सामने आने से चिंता बढ़ेगी। तनाव हो सकता है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय के सिललिसे में यात्रा कर सकते हैं।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। अचानक किसी कार्य में लाभ होने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। युवा वर्ग को सफलता मिलेगी। कारोबार को लेकर की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। नए काम मिलेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, जोखिम न लें।

कर्क राशि:- इस राशि के जातक आज काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा की अफसरों से मुलाकात होगी। स्थानांतरण या पदोन्नति फिलहाल लंबित रहेगी। आपको धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे। आज सामाजिक कार्य कर सकते हैं। कारोबार को लेकर नई योजना बनेगी। किसी मित्र का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो सकता है, दिनचर्या में बदलाव होगा, सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, चोट लग सकती है। सावधान रहें।

सिंह राशि:- इस राशि के जातक मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। किसी को उधार देना पड़ सकता है। रिश्तेदारों की मदद करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में गति आएगी। मतभेद सुलझ सकते हैं। छात्रों की समस्या का हल हो सकता है। जीवनसाथी को उपहार देने का अवसर प्राप्त होगा। आज बेहद प्रसन्नता रहेगी। पारिवार व रिश्तेदारों का सहयोग मिलता रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों की प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। किसी काम को लेकर यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात होगी। आपकी जीवन दिशा में परिवर्तन हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। विवादजनक स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। युवा वर्ग अपने कार्य सफलतापूर्वक कर पाएंगे। छात्रों को परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। किसी मित्र से मुलाकात होगी। निवेश का प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला राशि:- इस राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा एवं अपने किसी रिश्तेदार से खुशी प्राप्त हो सकती है। दफ्तर का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजारने को मिल सकता है। शादीशुदा के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप थकान महसूस करेंगे। नए लोगों से भेंट होगी।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों को आज सलाह दी जाती है कि उधार देते समय सावधानी रखें। संपत्ति में बढ़ोतरी के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत की जानकारी मिलेगी। मित्रों से  मतभेद दूर होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। आज धनहानि की आशंका है, सेहत का विशेष ध्यान रखें। जोखिम आदि के काम करने के दौरान सावधानी रखें। तबीयत खराब होने के चलते बनते कामों में विघ्न हो सकता है। गुस्से व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि:- इस राशि के जातक आज किसी विवाद में न पड़ें। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। संतान संबंधी कष्ट की आशंका है। छात्रों के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की सराहना होगी। किसी कार्य को पूरा करने की इच्छा प्रबल होगी। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। आज आपकी पुरानी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं का हल मिलेगा। व्यवसाय के विस्तार के बारे में गंभीरता से विचार करें। कानूनी मामले आगे बढ़ सकते हैं। आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा।

मकर राशि:- इस राशि के जातक आज यात्रा न करें। किसी से बिना वजह अनबन हो सकती है। व्यस्तता के चलते थाकान रहेगी। किसी काम में लापरवाही न करें। अप्रिय खबर मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कारोबार ठीक चलेगा। आज धन हानि हो सकती है, सावधान रहें। कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। दंपत्ति में मधुरता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कहीं बाहर के खानपान से बचें। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मुलाकात होगी।

कुंभ राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कारोबार से लाभ में वृद्धि के योग हैं। कानूनी मामलों को लेकर स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी से मुलाकात होगी। व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों की दिक्कतें दूर होंगी, कुटिल लोगों से बचकर रहें। सेहत का ख्याल रखें। खानपान को नियमित रखें। आपके दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। आध्यात्मिक बदलाव के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा हो सकती है। बिना सलाह लिए कोई बड़ा फैसला न लें।

मीन राशि:- इस राशि के जातक को अपने खास सगे संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों की मदद मिलेगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य संभव है। किसी काम के नहीं होने से बेचैनी रह सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। परिवार वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।