दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मचा हड़कंप, तेज़ गेंदबाज एनरिक नोर्तजे कोरोना पॉज़िटिव

एनरिक नोर्तजे पिछले मंगलवार को मुंबई पहुंचे थे, उन्होंने सात दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया था, लेकिन अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई है

Updated: Apr 14, 2021, 11:48 AM IST

Photo Courtesy: Iplt20.com
Photo Courtesy: Iplt20.com

मुंबई। मैदान पर भले ही आईपीएल के 14 वें सीज़न की शुरूआत दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी रही हो लेकिन मैदान के बाहर दिल्ली की टीम को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दिल्ली की टीम के प्रमुख तेज़ गेंदबाज एनरिक नोर्तजे को कोरोना हो गया है। जिस वजह से दिल्ली के खेमे में हड़कंप मच गया है। 

एनरिक नोर्तजे पिछले मंगलवार को ही मुंबई पहुंचे थे। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने अपना सात दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा भी कर लिया था। लेकिन अब वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। नोर्तजे के वायरस से संक्रमित होने से दिल्ली की टीम को तगड़ा झटका लगा है। 

नोर्तजे से पहले टीम के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन नोर्तजे के संक्रमित होने से दिल्ली की टीम को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह आईपीएल में नोर्तजे का प्रदर्शन है। पिछले सीज़न नोर्तजे ने 16 मैचों में 22 विकेट झटके थे। 

यहीं नहीं पिछले आठ सीज़न में सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी नोर्तजे के ही नाम है। एनरिक ने पिछले सीज़न राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 156.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की गेंद फेंकी थी। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज़ गेंद शॉन टेट ने 2011 में फेंकी थी। टेट ने उस दौरान 157.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।