CG News: अंबिकापुर में पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भागा स्कूटी चालक

अंबिकापुर के नवापारा मोहल्ले में चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। यह वाकर के सहारे चल रही बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने स्कूटी सवार युवक सोने की चैन लूटकर फरार हो गया।

Updated: May 10, 2024, 05:38 PM IST

अंबिकापुर। अंबिकापुर के नवापारा मोहल्ले में चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। यह वाकर के सहारे चल रही बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने स्कूटी सवार युवक सोने की चैन लूटकर फरार हो गया। छीनाझपटी में महिला के हाथ से वाकर छूट गया। वह सड़क पर गिर गई। उन्हें चोटें आई है। ये सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। वही परिजनों ने पुलिस स्टेशन जाकर इस घटना की जानकारी दे दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट चुकी है। हालाकि अब तक पुलिस को लूटेरे का कुछ पता नहीं चल सका है। 

और पढ़ें: MP: जबलपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में लगी भीषण आग, 20 एकड़ खेत की नरवई जलकर राख

बताया जा रहा है कि आरोपी ने रेकी के बाद आरोपित ने घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही ये घटना तब हुई जब बुधवार देर रात बुजुर्ग महिला घर व दुकान के सामने वाकर के सहारे ही टहल रही थी। एकदम धीरे-धीरे उनके कदम बढ़ रहे थे। उसी दौरान गमछे से चेहरा बांधे सफेद रंग की स्कूटी में बैठे युवक ने महिला से किसी का पता पूछा। महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। वह आगे बढ़ने लगी। उसी दौरान स्कूटी सवार युवक ने पीछे से महिला के गले में झपट्टा मारा। उसके हाथ सोने का चैन लग गया था। इधर वाकर छूट जाने से महिला डगमगा कर सड़क पर गिर गई। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो घर और दुकान में उपस्थित उनके स्वजन बाहर निकले। घटना से बुजुर्ग महिला को चोट भी आई है। 

जिसके बाद तत्काल घटना की सूचना गांधीनगर थाने में दी गई। पुलिस के साथ स्वजन ने संदिग्ध युवक की खोजबीन भी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुजुर्ग महिला के परिवार के दुकान में लगे सीसी कैमरे में संपूर्ण घटनाक्रम परिलक्षित हो रहा है। पुलिस सीसी कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।