लोकतंत्र का नाश कर रही है ईडी और आईटी, BJP भारत के टुकड़े करने में लगी, राजनांदगांव में बोले खड़गे

प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार पर पूरा भरोसा है, हम फिर से सरकार बनाएंगे: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

Updated: Sep 08, 2023, 05:02 PM IST

राजनांदगांव। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को राजनांदगांव में पहुंचे। यहां उन्होंने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार आप जमकर निशाना साधा। खड़गे ने छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रहे ईडी और आईटी के छापे पर कहा कि ईडी-आईटी लोकतंत्र का नाश कर रही है। लेकिन हम मजबूती से खड़े हैं। BJP भारत के टुकड़े करने में लगी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जय जोहार, जय छत्तीसगढ़ से संबोधन की शुरुआत की। उन्‍होंने कहा, 'छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भरोसे की सरकार है। ये गरीबों, पिछड़ों, आदिवासी और किसानों की सरकार है। ये मोदी का गुजरात माडल नहीं है। कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल सरकार का माडल है।'

खड़गे ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के आशीर्वाद से मैं कांग्रेस का राष्‍टीय अध्‍यक्ष चुना गया हूं। उन्‍होंने छत्तीसगढ़ में ईडी-आइटी के छापे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जब रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ उसी दिन पार्टी के लोगों के यहां ईडी का छापा डाला गया। ये छापे कांग्रेस के लोगों को डराने के लिए मारा गया। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं है। अगर हम कांग्रेस के लोग डरते तो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी अपनी जान नहीं देते।

इससे पहले सीएम ने भूपेश ने रमन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रमन सिंह की विधायकी वाला राजनांदगांव सबसे पिछड़े जिलों में आता था। चिटफंड कंपनी के नाम पर यहां के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया गया। लेकिन हमारी कांग्रेस सरकार ने लोगों को उनका पैसा वापस दिलवाया। इस दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार पर पूरा भरोसा है, हम फिर से सरकार बनाएंगे।