Budget 2024 से शेयर मार्केट में निराशा, Sensex 600 अंक से ज्यादा गिरा, Nifty भी धराशायी

सेंसेक्स करीब 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,003 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट है, ये 24,330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Updated: Jul 23, 2024, 01:40 PM IST

मुंबई। Budget 2024 आ गया है। बजट भाषण से शेयर मार्केट में भारी निराशा देखी गई। वित्त मंत्री ने जैसे ही संसद में बजट पेश किया शेयर मार्केट बुरी तरह धड़ाम हो गया है। वित्त मंत्री का भाषण खत्म होते-होते सेंसेक्स 1000 प्वाइंट से ज्यादा नीचे आ गया था। हालांकि, कुछ देर बाद थोड़ा सुधार देखा गया। 

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा नीचे था। सेंसेक्स करीब 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,003 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट है, ये 24,330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ फाइनेंशियल एसेट्स में शार्ट टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर 15% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है। वहीं, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर (LTCG) 10% से बढ़ाकर 12.5% करने का ऐलान किया गया है। कैपिटल गेन पर टैक्स बढ़ाने से मार्केट में फिलहाल एक निगेटिव सेंटिमेंट दिख रहा है।कैपिटल गेन टैक्स पर फैसले के चलते बाजार में गिरावट आई है।