महाराष्ट्र के नांदेड़ में NCB को मिली बड़ी सफलता, दो जगहों से 1,127 किलो गांजे समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

NCB ने पकड़ा 4 करोड से ज्यादा का गांजा, ट्रकों में बोरियों में छिपाकर लाया जा रहा था महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश से महाराष्ट्र के रास्ते अन्य राज्यों में भेजने की थी योजना

Publish: Nov 16, 2021, 08:14 AM IST

Photo courtesy: Patrika
Photo courtesy: Patrika

महाराष्ट्र में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एक बार फिर NCB ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। इस बार महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से 1127 किलोग्राम गांजा जब्त हुआ है। सोमवार को यह खेप आंध्रप्रदेश से महाराष्ट्र लाई जा रही थी, तभी NCB ने उसे जब्त कर लिया। वहीं दो तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है। इस गांजे की बाजार कीमत करीब 4 करोड़ बताई जा रही है। विशाखापट्टनम से ट्रकों में छिपाकर इसे मुंबई लाया जा रहा था, तभी नांदेड में इसे पकड़ लिया गया। सप्लायर और रिसीवर की पहचान की जा रही है।

NCB ने दो  तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि NCB अफसरों ने ट्रैप बिछाकर महाराष्ट्र में बड़ी मात्रा में ड्रग्स लाए जाने की खबर मिली थी। NCB ने ट्रक से लाई जी रही ड्रग की खेप बरामद की है। ट्रक की तलाशी के दौरान 1127 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसे ट्रक में बोरियों में शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया था।

और पढें: गुजरात ATS ने पकड़ा ड्रग्स का जखीरा, 600 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

दावा किया जा रहा है कि गांजे के यह खेप महाराष्ट्र के जलगांव समेत अन्य स्थानों पर डिलीवर की जानी थी। लेकिन उससे पहले ही वह NCB के हत्थे चढ़ गई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।