एक दूजे के हुए एक्टर हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी

बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा ने अपनी मंगेतर साशा रामचंदानी के साथ शादी कर ली है, आनंद कारज की रस्में कोलकाता में संपन्न हुई, शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया शादी का वीडियो

Updated: Mar 21, 2021, 12:48 PM IST

Photo courtesy: instagram
Photo courtesy: instagram

कोलकाता। एक्टर हरमन बावेजा और उनकी मंगेतर साशा रामचंदानी रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। कोलकाता में हुई इस शादी में दोनों की फैमिली और करीबी दोस्त शामिल हुए। आनंद कारज के दौरान हरमन ने गुलाबी रंग की शेरवानी के साथ सफेद साफा बांधा था। वहीं दुल्हन बनी साशा ने सिल्वर और मरून कलर का लहंगा पहना था। हरमन और साशा की शादी सिख रीति-रिवाजों के अनुसार गुरूद्वारे में संपन्न हुई।

 

बॉलीवुड दीवा शिल्पा शेट्टी ने अपने खास दोस्त हरमन बावेजा की शादी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिल्पा के शेयर किए वीडियो में कपल फेरे लेते हुए नजर आ रहा है।

शिल्पा ने न्यूली वेड कपल को शादी की लख-लख बधाई दी हैं। उन्होंने लिखा है कि’ ढेर सारी शुभकामनाएं हरमन और साशा। उम्मीद करती हूं की तुम्हारी जिंदगी की ये नई शुरुआत बेपनाह प्यार, खुशियों और दोस्ती से भरी होगी। तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।' हालांकि शिल्पा शेट्टी शादी में शामिल नहीं हुई थी,

 

शिल्पा की तरफ से  उनके पति राज कुंद्रा शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। हरमन की शादी से पहले संगीत में राज ने डांस परफार्मेंस दी थी, जिसका वीडियो भी शिल्पा औऱ राज ने शेयर किया था। 

 

राज कुंद्रा ने हरमन बावेजा की कॉकटेल पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। जिसमें आमिर अली और आशीष चौधरी भी नजर आए थे।

हरमन बावेजा जाने माने बालीवुड प्रोड्यूसर डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हैं। हरमन ने 2008 में फिल्म लव स्टोरी 2050 से डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता हैरी ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में हरमन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थी। वहीं हरमन ने विक्ट्री, ढिशकीयाँ और आशुतोष गोवारिकर की व्हाट्स योर राशी फिल्मों भी काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बाक्स आफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था।

 

उनकी आखिरी फिल्म 2016 की चार साहिबज़ादे: राइज़ ऑफ़ बंदा सिंह बहादुर थी। हालाँकि, वह अनीस बज़्मी की इट्स माई लाइफ़ में भी नजर आए थे।

वहीं हरमन की लवली वाइफ साशा एक न्यूट्रीशनिस्ट हैं। दुल्हन बनी साशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।