Parents in waiting: सागरिका और ज़हीर खान के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका और क्रिकेटर जहीर खान के घर आने वाला है नया मेहमान, जल्द मिलेगी गुड न्यूज़, प्रेग्नेंट हैं सागरिका घाटगे

Updated: Oct 14, 2020, 12:37 AM IST

Photo Courtesy: The Economic Times
Photo Courtesy: The Economic Times

इंडियन टीम पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान पापा बनने वाले हैं। उनकी लवली वाइफ सागरिका घाटगे प्रेग्नेंट हैं। इनदिनों आईपीएल की वजह से यह कपल युनाइटेड अरब अमीरात में हैं। सागरिका भी अपने पति के साथ मुंबई इंडियंस टीम के साथ ही हैं। वैसे जहीर और सागरिका ने यह गुड न्यूज ऑफीशियली फैंस के साथ शेयर नहीं किया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के अनुसार सागरिका गर्भवती हैं। जहीर और सागरिका के दोस्तों ने भी गुड न्यूज की पुष्टि की है। पिछले दिनों 7 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस ने जहीर खान का बर्थ डे सेलिब्रेट किया था, जिसमें सागरिका घाटगे ब्लैक ड्रेस में बड़ी खूबसूरत नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि जहीर खान के बर्थ डे पर सागरिका ने एक स्वीट सा इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड, प्यार और सबसे सेल्फलेस शख्स के लिए, शुक्रिया तुमको तुम होने के लिए, सिर्फ मैं नहीं बल्कि सब लोग जानते हैं कि तुम्हारे बिना मैं खो जाती, हैप्पी बर्थडे पति.'

और पढ़ें: Anushka Sharma Pregnant: विरूष्का के घर गूंजेगी किलकारी

जहीर सागरिका से पहले टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैप्टन विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का ने भी IPL 13 सीजन के कुछ दिन पहले ने माता पिता बनने की खुशखबरी सुनाई थी। अनुष्का ने कहा है कि जनवरी में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वो जनवरी 2021 में अपने फर्स्ट बेबी के आने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं करीना कपूर भी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

और पढ़ें: Kareena Kapoor: तैमूर के भाई-बहन की तैयारी

जहीर और सागरिका की दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी। सागरिका घाटगे और जहीर खान एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे लेकिन युवराज सिंह की शादी में दोनों के अफेयर की खबर सबके सामने आई। दोनों ने 2017 में कोर्ट मैरिज की थी।

 

सागरिका घाटगे एक्ट्रेस के साथ साथ नेशनल लेवल की एथलीट भी हैं उन्हें 'चक दे इंडिया' फिल्म में प्रीति सभरवाल की रोल से प्रसिद्धी मिली थी। 2015 में उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6 में भाग लिया और फाइनलिस्ट रही। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'रश' , 'दिलदारियां' 'मानसून फुटबॉल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जहीर खान क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इन दिनों कमेंट्रेटर और कोच के रूप में एक्टिव हैं।