बेयर ग्रिल्स के शो में नजर आएंगे बॉलीवुड के सिंघम, Into The Wild With Bear Grylls का धांसू टीजर रिलीज

डिस्कवरी प्लस के शो में जंगल में जिंदा रहने की चुनौती लेते नजर आए अजय देवगन, बोले ये शेर दिलों का मंच है, ये कोई खेल नहीं है ब्रो, 22 अक्टूबर को ऑन एयर होगा एपीसोड

Updated: Oct 12, 2021, 02:04 PM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन बियर ग्रिल्स के इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। एपिसोड का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अपने स्टंट खुद करने के लिए फेमस अजय देवगन बेयर ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर और उसके आसपास के जंगलों में खतरों का सामना करते नजर आएंगे। अजय समंदर की उफनती लहरों के बीच खतरों का सामना करते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दोनों समुद्र में शार्क के बीच तैरते दिखाई दिए। वहीं इस एपिसोड का कुछ हिस्सा मालदीव के जंगलों भी शूट किया गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय देवगन का कहना है कि यह जंगल में उनका पहला कैम्पेन है उनका मानना है कि यह कोई बच्चों का खेल नहीं था। अजय के पिता फिल्मी दुनिया के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर थे और इंडस्ट्री में अजय को भी 30 साल का वक्त हो चुका है। उनका कहना है कि उनके करियर के दौरान उन्हें कई खतरनाक एक्शन सहित कई भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है। वे इसे लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं कि मैं बहुत खुश हूं कि यह मौका मेरे पास आया, इसने मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और आगे बढ़ने में मदद की। बेयर को सलाम, जो प्रकृति के साथ एक बहुत जरूरी संबंध तलाशने और विकसित करने के लिए लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, और निश्चित रूप से, मुझे जंगल में सुरक्षित रखने के लिए।

इस शो में अजय से पहले अक्षय कुमार और रजनीकांत भी एडवेंचर कर चुके हैं। वॉटर एडवेंचर के इस स्पेशनल एपिसोड का टीजर मंगलवार को रिलीज होते ही ट्रेंड हो गया है। सोशल मीडिया पर अजय ने ट्रेलर शेयर किया है, साथ ही कैप्शन दिया है कि जब तक तुम जाओगे तब तक नहीं तुम्हें पता नहीं चलेगा, इसलिए मैंने किया। उन्होंने लिखा है कि बेयर ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर के निर्जन द्वीपों को एक्सपलोर किया।

उन्होंने कहा कि यह कभी ना भूलने वाली जर्नी है। ये एपीसोड डिस्कवरी प्लस पर 22 अक्टूबर को और डिस्कवरी चैनल पर 25 अक्टूबर को दिखाया जाएगा।