होली पर मनोरंजन के रंग बिखेरेंगे अक्षय कुमार, मार्च में रिलीज होगी फिल्म बच्चन पांडे

18 मार्च 2022 को थिएटर्स में देखी जा सकेगी अक्षय की फिल्म, नए पोस्टर में एक्टर बंदूकें और तलवार लिए आए नजर, फैंस को पसंद आया खिलाड़ी कुमार का किलर लुक

Updated: Jan 18, 2022, 11:55 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बॉलीवुड एक्टर लागातार एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्में देते जा रहे हैं। पिछले साल सूर्यवंशी, अतरंगी रे के बाद अब अक्षय कुमार की नई फिल्म रिलीज को तैयार है। सोशल मीडिया पर अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वे बंदूकें और तलवार लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अक्षय का लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे काला चश्मा लगाए है, उनके गले में रुद्राक्ष की माला है, वे सिर पर लाल कपड़ा बांधे हुए हैं। खिलाड़ी  कुमार का रॉ लुक वायरल हो रहा है। वहीं ट्वीटर पर भी बच्चन पांडे ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म में एक्शन, ड्रामा, रोमांस औ भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

पोस्टर के साथ अक्षय ने कैप्शन में दिया है, एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा से ओवरलोडेड है यह फिल्म। इसमें अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस भी अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म होली के मौके पर रिलीज हो रही है। अक्षय ने पोस्टर के साथ लिखा है कि 18 मार्च को थिएटर्स में मिलते हैं।  बच्चन पांडे के बारे मे कहा जा रहा है कि फिल्म साउथ की फिल्म Jigarthanda का रीमेक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 इसके अलावा इस साल अक्षय की कई फिल्में रिलीज होने को हैं। वे इमरान हाशमी के साथ फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे। वहीं मानुषी छिल्लर के साथ पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु, मिशन सिंड्रेला, OMG 2 में भी नजर आएंगे।