Anushka Virat Becomes Parents: विरुष्का के घर आई नन्ही परी

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा बने पापा-मम्मी, घर आई नन्ही सी बेटी, विराट ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Updated: Jan 11, 2021, 08:14 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

विरुष्का पेरेंट्स बन गए हैं। बालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के घर सोमवार को प्यारी सी बेटी पैदा हुई है। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अनुष्का शर्मा ने क्यूट सी बिटिया को जन्म दिया। डिलिवरी के दौरान अनुष्का के साथ विराट भी मौजूद थे। विराट कोहली ने फैंस से गुड न्यूज शेयर की है। उन्होने सोशल मीडिया पर खुशी साझा करते हुए लिखा है कि अनुष्का और उनकी बेटी एकदम स्वस्थ हैं। विराट ने लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

 

विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ''हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।''

 क्रिकेटर कोहली और अनुष्का 32 साल की उम्र में शादी के तीन साल बाद पेरेंट्स बने हैं। दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली के फ्लोरेंस में हुई थी। खबरों की मानें तो अस्पताल रिकॉर्ड में बेटी की नाम अन्वी लिखवाया गया है। विराट-अनुष्का को पैरेंट्स बनने पर देश दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं।

वहीं विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट की बेटी की पहली झलक दिख रही है।, बेटी के पैर दिखाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

 

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त 2020 में विरुष्का ने फोटो शेयर करके अनुष्का की प्रेगनेंसी एनाउंस की थी। फोटो के कैप्शन में लिखा था, "और तब हम तीन हो जाएंगे।" विराट ने प्रेगनेंसी पीरियड में अनुष्का का खास ख्याल रखा, उनके योग, डाइट और चेकअप की मानीटरिंग खुद करते थे।

विराट इनदिनों पैटरनिटी लीव पर हैं, वे करीब 20 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से इंडिया लौटे आए थे। वहां दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैचों की सीरीज जारी है।