मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन, कोरोना से हारी जंग, अस्पताल में थी भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वे पिछले कई दिनों से कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट थीं

Updated: May 20, 2021, 11:42 AM IST

Photo Courtesy: IWM
Photo Courtesy: IWM

कोलकाता। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे बीते कुछ दिन से कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे इस वायरस से जंग हार गईं। अपनी जादुई आवाज से दुनिया के दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट गया है।

अरिजीत कई बार यह बता चुके हैं वे अपनी मां के बेहद करीब हैं। उनकी मां की तबियत बिगड़ने की जानकारी सबसे पहले दिल बेचारा फेम अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी और फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी ने दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अरिजीत की मां के लिए A- ब्लड डोनर की मांग भी की था।

यह भी पढ़ें: खामोशी से लोगों की मदद करने में विश्वास करते हैं अमिताभ बच्चन, सवाल उठने पर दिखायी चैरिटी लिस्ट

स्वस्तिका ने बीते 6 मई को इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया था कि, 'अरिजीत सिंह की मां के लिए ए निगेटिव ब्लड की जरूरत है। वो एएमआरआई धाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं और इसकी आज ही जरूरत है'। अभिनेत्री ने अब ये पोस्ट अब डिलीट कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज तड़के सुबह उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी और आखिरकार 11 बजे उनका निधन हो गया।

अरिजीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो अरिजीत सिंह का करियर संघर्षों से भरा रहा है। देशभर में वह मशहूर तब हुए जब आशिकी-2 फ़िल्म में ब्रेक मिला। इस फ़िल्म के गाने जबरदस्त हिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। बॉलीवुड के आधुनिक गायकों में रोमांटिक गीतों का उन्हें सबसे बड़ा नाम माना जाता है।