तो ये है दीपिका पादुकोण का फेवरेट शगल

बॉलीवुड की मस्तानी ने बताया कि उन्हें भी आम लोगों की तरह वर्कआउट से ज्यादा पसंद आराम, सोशल मीडिया पर खोला राज, रियालिटी और एक्सपेक्टेशन दिखाती मजेदार फोटोज की शेयर

Updated: Jun 28, 2021, 01:11 PM IST

Photo Courtesy: DNA
Photo Courtesy: DNA

यूं तो दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं, लेकिन वे जब भी आनलाइन आती हैं कुछ ना कुछ कमाल करती हैं। अपनी हालिया पोस्ट में दीपिका ने बता दिया है कि वो भी एक आम लड़की की ही तरह हैं, उन्हें भी आरामतलबी पसंद है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने दो फोटोज शेयर की हैं जिसमें उन्होंने बड़ा मजेदार कैप्शन भी दिया है। दीपिका ने एक वर्क आउट करते हुए फोटो शेयर किया है जिसमें वे काफी टफ आसन करती दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में वे आराम से सोती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए वे लिखती हैं, एक्सपेक्टेशन वर्सेस रियलिटी। दीपिका की ये फोटोज वायरल हो चुकी हैं। उनकी पोस्ट पर चंद घंटों में लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं फैंस उसपर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

 

दीपिका कुछ दिनों पहले ही कोरोना से रिकवर हुई हैं। उनकी पूरी फैमिली कोरोना की चपेट में आ गई थी। उनकी माता पिता औऱ बहन कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब दीपिका ने अपने काम पर भी वापसी कर ली है। वे फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। दीपिका की कई फिल्मस इस साल रिलीज की तैयारी में हैं। वे ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। वे फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी, इससे पहले वे शाहरुख खान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम और चेन्नई एक्सप्रेस में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। फिल्म पठान में शाहरुख के अलाव जॉन अब्राहम भी खास रोल में होंगे। दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ 83 में दिखेंगी, जो की कोरोना की वजह से रिलीज नहीं हो पा रही है। साथ ही वे बाहुबली फेम प्रभास कुमार की फिल्म करने वाली हैं। वे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न में नजर आएंगी, इससे पहले दीपिका और अमिताभ पीकू में साथ काम कर चुके हैं।

 

दीपिका अपने वर्कआउट रुटीन का खास ख्याल रखती हैं, उनका मानना है कि वर्क आउट करने से फिटनेस के साथ-साथ उनके चेहरे का नेचुरल ग्लो भी बना रहता है। दीपिका को स्पा जाना और नींद लेना भी पसंद है। वे कहती है कि जब वो स्पा नहीं जा पातीं तो घर पर आराम से सोना पसंद करती हैं। दीपिका अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं, उन्हें फ्रूट्स और वेजीटेबल्स पसंद हैं। रोजाना नट्स खाना भी नहीं भूलती हैं। वे अपनी फिटनेस के साथ साथ अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखती हैं, इसे लेकर भी कई पोस्ट वे करती रहती हैं।