बर्थ डे पर ऋतिक रोशन ने दिया फैंस को गिफ्ट, फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्टलुक किया शेयर

दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन का खिताब पाने वाले ऋतिक रोशन की डांसिंग स्किल्स के फैंस हैं दीवाने, 6 उंगलियों वाले एक्टर को बॉलीवुड का सुपर हीरो भी कहा जाता है

Publish: Jan 10, 2022, 08:46 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

कहो ना प्यार है फिल्म से रातों-रात सुपर स्टार बनने वाले ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक को ग्रीक गॉड भी कहा जाता है, उनकी फिटनेस और डांसिंग स्टाइल के करोड़ों फैंस हैं। 6 उंगलियों वाले ऋतिक बचपन में काफी शर्मीले स्वभाव के थे, वे हकलाते भी थे। बचपन में एक बीमारी की वजह से डाक्टर्स ने उनके चलने फिरने पर भी पाबंदी लगा दी थी। लेकिन अपनी कमजोरियों को दूर कर वे करोड़ों फैंस के दिलों की धड़कन बन गए हैं। उनका डांसिंग स्टाइल ऐसा की उनका दूर-दूर तक कोई सानी नहीं हैं।

 

अपने बर्थ डे पर एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फर्स्टलुक के साथ ऋतिक ने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म में ऋतिक काफी दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक फिल्म के रियल वर्जन में विजय सेतुपती के लुक से मिलता जुलता है। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। ऋतिक वेधा और सैफ अली खान विक्रम के रोल में नजर आने वाले हैं।

 

ऋतिक के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं बालीवुड से करण जौहर, फराह खान, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, शाहिद कपूर, प्रिटी जिंटा, वरुण धवन, साराअली खान, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर समेत कई हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी है। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। सुजैन ने ऋतिक को बेस्ट डैड बताया है। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। सुजैन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऋतिक अपने दोनों बेटों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों बच्चों के साथ उनकी बॉन्डिंग जबरदस्त नजर आ रही है।

 

पहली फिल्म से सुपरहिट होते ही ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी कर ली थी। फिर 13 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। सुजैन जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं। दोनों बेटे पिता ऋतिक के साथ रहते हैं। साल 2019 में ऋतिक को सेक्सिएस्ट एशियन मेल कहा गया था। साल 2019 में ही उन्हें दुनिया का मोस्ट हैंडसम मैन भी चुना गया।

ऋतिक को एक्टिंग डांसिग के साथ-साथ सिंगिग का भी शौक है। वे अपनी फिल्म गुजारिश और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में सिंगिग टैलेंट दिखा चुके हैं। सुपर 30, धूम, कभी खुशीकभी गम,  मुझसे दोस्ती करोगी, मैं प्रेम की दीवानी हूं, काइट्स, जोधा अकबर, बैंगबैंग, कृष, कोई मिल गया, जैसी फिल्मों में वे अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं।