Kajal Aggarwal Wedding: अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ लिए फेरे
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की ड्रीम वेडिंग, चुनिंदा दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में लिए सात फेरे, दुल्हन बनीं काजल के चेहरे से नहीं हट रही फैंस की नजर

मुंबई। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और गौतम किचलू शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मुंबई के ताज होटल में शुक्रवार को सात फेरे लिए। अपनी शादी के लिए काजल ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना था। काजल हाथ में चूड़ा, माथे पर बिंदी और नाक में नथ पहनकर टिपिकल ब्राइड लग रही थीं। जबकि उनके पति गौतम ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। काजल और गौतम की जोड़ी कमाल की लग रही थी। शादी की रस्मों के दौरान दोनों खुश नजर आ रहे थे। काजल का कहना है कि वे अपनी नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
मुंबई में कोरोना के ज्यादा मामलों के कारण काजल की शादी में कम लोगों को ही बुलाया गया था। शादी में केवल घरवाले और नजदीकी दोस्त ही शामिल हुए। आपको बता दें कि काजल के पति गौतम किचलू एक एंटरप्रेन्योर और अच्छे इंटीरियर डिजाइनर भी हैं।
और पढ़ें: अभिनेत्री काजल अग्रवाल की प्री वेडिंग रस्मों में हुआ धमाल
आपको बता दें कि काजल की हल्दी, मेंहदी और संगीत की रस्मों में भी खूब धमाल हुआ था। अपने संगीत में काजल और गौतम ने अपने दोस्तों के साथ परफॉर्म किया था।
शादी की फोटोज से पहले काजल की एक ब्लैक एंड वाइट फोटो वायरल हुई थी। जिसमें वो ‘हाफ ब्राइडल लुक’ में दिखाई दी थी। उसमें भी वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ।
शादी के बाद काजल मुंबई में गौतम के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं। जिसे दोनों ने बड़े प्यार से सजाया है। दुल्हन बनीं काजल के फैंस उनकी तस्वीरें देखकर खुश हो रहे हैं। फैंस को शादी का अल्बम काफी काफी पसंद आ रहा है।