नीतू कपूर ने दी कोरोना को मात, बेटी ने जताई खुशी

नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, बेटी रिद्धिमा बोली फैंस की दुआ रंग लाई

Updated: Dec 12, 2020, 12:31 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कोरोना को मात दे दी है। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बात की पुष्टि नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने की है। उन्होंने बताया है कि उनकी मां नीतू कपूर अब कोरोना मुक्त हो चुकी हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि शुक्रवार को नीतू कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर लोगों की दुआओं के लिए शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि फैंस की दुआएं रंग लाई हैं।

और पढ़ें: रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि नीतू कपूर पिछले दिनों चंडीगढ़ में फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रही थीं। तभी उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया था। इस फिल्म में उनके को स्टार वरुण धवन और मनीष पॉल के साथ फिल्म डायरेक्टर राज मेहता कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद फिल्म  की शूटिंग बंद कर दी गई थी।

और पढ़ें: 98 साल के हुए अभिनय सम्राट दिलीप कुमार

हाल ही में नीतू कपूर ने भी एक पोस्ट के जरिए अपनी सेहत की जानकारी दी थी उन्होंने बताया था कि उनका इलाज किया जा रहा है। सुरक्षा मापदंडों का पालन हो रहा है, उन्होंने बताया था कि डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रही हैं और बेहतर महसूस कर रही हैं। आपको बता दे कि हाल ही में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वे गोवा में फिल्म की शूटिंग के दौरान संक्रमित हुए थे।