प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए दुनिया से मांगी मदद, देश में कोरोना से मचे हाहाकार से दुखा है देसी गर्ल का दिल

प्रियंका ने कोरोना से बचाव के लिए एक फंडरेजर की शुरुआत की, दुनियाभर के फैंस से कहा बढ़ चढ़ कर भारत के लिए करें डोनेट, सोशल मीडिया पर मैसेज जारी कर बोलीं, भारत, मेरा घर, कोविड से बुरी तरह से प्रभावित है

Updated: Apr 29, 2021, 12:13 PM IST

Photo courtesy:  Vogue
Photo courtesy: Vogue

प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में हैं, लेकिन उन्हें अपने देश की चिंता है। भारत में बढ़ते कोरोना केसेज की चिंता उन्हें भी सताने लगी है। अस्पतालों में दवाओं और आक्सीजन की कमी, श्मशान घाटों पर लगी शवों की कतारों से उन्हें भी डर लग रहा है। उन्होंने दुनियाभर के लोगों से कोरोना से निपटने में भारत की मदद की अपील की है। प्रियंका ने अपने करोड़ों फालोअर्स से कहा है कि उनकी एक छोटी से भी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है।

 

 

कोरोना से लड़ाई के लिए प्रियंका चोपड़ा ने GiveIndia के साथ मिलकर एक फंडरेजर की शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन्होंने लिखा है कि ‘भारत, मेरा घर, कोविड से बुरी तरह से प्रभावित है। हम सभी को मदद करने की आवश्यकता है। लोग रिकॉर्ड संख्या में मर रहे हैं। हर जगह बीमारी है और यह बहुत तेजी से बड़े पैमाने पर फैल रही है। उन्होंने बताया है कि GiveIndia एक बड़ा ऑर्गेनाइजेशन है, जो भारत को कोविड रिलीफ प्रदान करता है। दुनिया से अपील करते हुए कहा है कि कुछ आप जो कुछ भी डोनेट कर सकते हैं करिए, वास्तव में इससे एक फर्क पड़ता है। दरअसल उनके लगभग 63 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो की उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने उनसे अपील की है कि अगर वे एक लाख लोग 10 डॉलर भी डोनेट करेंगे तो वह राशि 1 मिलियन डॉलर हो जाएगी। जो कि एक बहुत बड़ी राशि हो जाती है।

देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कहा है कि ''हमें एक ग्लोबल कम्युनिटी के तौर पर चिंता करने की जरूरत है, और मैं बताती हूं कि आपको चिंता करने की जरूरत क्यों है, क्योंकि जब तक सभी सुरक्षित नहीं होंगे, कोई सुरक्षित नहीं होगा।’ प्रियंका ने लोगों से अपील की है कि तो प्लीज सभी अपने रिसोर्सेज का इस्तेमाल करें और अपनी एनर्जी को कोरोना महामारी को रोकने में लगाएं। और बढ़ चढ़ कर डोनेट करें।' इनदिनों प्रियंका चोपड़ा लंदन में हैं, वहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

उन्होंने कहा है कि 'हमें चिंता और देखभाल करने की आवश्यकता क्यों है? ये अभी सबसे ज्यादा जरूरी क्यों है? मैं लंदन में बैठी हूं और भारत में रह रही अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से सुन रही हूं कि कैसे वहां अस्पतालों की क्षमता खत्म हो गई है। ICUs नहीं है, एम्बुलेंस बहुत ज्यादा ओवर लोडेड हैं, ऑक्सीजन कम है। शमशान घाटों में लाशों के लाइन लगी हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, भारत मेरा घर है और इस समय घायल है।'

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रियंका ने कहा है कि वे समझ सकती हैं कि बहुत से लोग गुस्से में हैं, और सोच रहे होंगे कि हम इस जगह पर हैं ही क्यों? हमारे साथ ये क्यों हो रहा है? हम इस बारे में बात करेंगे, लेकिन पहले वो करना है जो ज्यादा जरूरी है। उन्होंने दुनिया से भारत के लिए डोनेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अपने संसाधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। भारत को आपकी जरूरत है।'

दरअसल प्रियंका पहले से भी देश की आर्थिक मदद के लिए कोशिश में जुटी हुई हैं, उन्होंने अपने मैसेज में लोगों को यह बताया भी है। ''कृपया डोनेट कीजिए, निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा है कि हमें कोरोना वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए सभी को एक होकर आगे आने की जरुरत है। देश के सपोर्ट में  डोनेट करने  वालों का उन्होंने दिल की गहराई से धन्यवाद दिया है।प्रियंका से पहले सोनू सूद, अजय देवगन समेत कई स्टार्स ने लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है।