पुलिस को 25 लाख की घूस देकर गिरफ्तारी से बचते रहे राज कुंद्रा, फरार आरोपी यश ठाकुर का खुलासा

अश्लील फिल्म मामले में फरार चल रहे आऱोपी का दावा है कि राज ने पुलिस को 25 लाख रुपए दे कर अब तक गिरफ्तारी टाली, यश ठाकुर का कहना है कि उसने महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो को मेल पर मार्च 2021 में इसकी जानकारी दी थी, अब इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Updated: Jul 22, 2021, 08:19 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

मुंबई। अश्लील फिल्में बनाने और उसे विदेशी एप पर रिलीज करने के आरोपी राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब राज पर आरोप लगा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने क्राइम ब्रांच को 25 लाख रुपए की रिश्वत दी थी। ताकि पोर्न कंटेंट OTT प्लेटफार्म पर अपलोड़ करने का खुलासा होने पर भी उसकी गिरफ्तारी टलती रहे। उनका नाम उजागर ना हो पाए।

पुलिस को रिश्वत देने की ही वजह से अब तक राज कुंद्रा गिरफ्तारी से बचते रहे थे। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 25 लाख रुपए मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को दे चुके थे, जिसकी वजह से गिरफ्तारी नहीं की गई थी।

अश्लील फिल्म मामले में लंबे वक्त से फरार चल रहे आरोपी यश ठाकुर का दावा है कि पुलिस पहले ही राज को गिरफ्तार कर सकती थी। राज ने अपने और अपनी पत्नी के रसूख की वजह से ने क्राइम ब्रांच के अफसर को 25 लाख दिए जिससे वह बचता रहा। यश ठाकुर ने तो यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उससे भी रिश्‍वत मांगी थी। इन आरोपों के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को देर रात गिरफ्तार किया था। फिर उन्हें 23 जुलाई तक जिला कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेज दिया है। राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में हैं। इसी दिन शिल्पा की फिल्म हंगामा 2 रिलीज होने वाली है।   

इस मामले में फरार चल रहे आरोपी यश ठाकुर के बारे में कहा जा रहा है कि वह यूएस की Fliz Movies फर्म का मालिक है। इसी फर्म के नाम से एक्टर्स वेब सीरीज और शो के नाम पर कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन करते थे। पहले यह फर्म Neufliks नाम से काम करती थी, जिसके बाद उसका नाम चेंज कर दिया गया था। यश पर भी कई संगीन आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की दावा है कि शिल्प के पति राज कुंद्रा की कंपनी की बनाई अश्लील फिल्‍म्स यश ठाकुर की कंपनी के वेबसाइट पर अपलोड होती थीं। जिसके बाद पुलिस ने यश ठाकुर के अकाउंट्स से 4.5 करोड़ रुपये सीज करने की कार्रवाई की थी।

और पढ़ें: राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का है आरोप

अश्लील फिल्म मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के सहयोगियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें राज की आईटी हेड रायन थार्प भी शामिल है।

और पढ़ें: हंगामा 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 12 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं शिल्पा शेट्टी

इस मामले की पहली गिरफ्तारी फरवरी महीने में हुई थी। उन दिनों मड आइलैंड के एक बंगले पर छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें गहना वशिष्‍ठ का नाम भी सामने आया था।