आलिया-रणबीर के परिवार एक साथ पहुँचे राजस्थान तो तेज़ हुईं सगाई की अटकलें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवारों के एक साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचने पर उड़ी सगाई की अफ़वाह, नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा स्टार्ट ऑफ दी न्यू ईयर

Updated: Dec 30, 2020, 10:26 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

बॉलीवुड के लिए साल 2020 यूं तो कुछ खास नहीं रहा। लेकिन साल के आखिर में बॉलीवुड सितारे इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बात चाहे पसंदीदा एक्टर की शादी की हो या फिर न्यू इयर सेलीब्रेट करने की। साल के आखिरी दिनों में राजस्थान के रणथंभौर में सितारों का जमावड़ा लगा है। यहां आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पूरी फैमिली एक साथ पहुंची है। जिसके बाद दोनों की सगाई के कयास लगाए जा रहे हैं। न्यू इयर ईव के पहले करण जौहर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी रणथंभौर में हैं।

 

खबर है कि आलिया-रणबीर के रोके की तैयारियां करण जौहर की निगरानी में हो रही हैं। वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी पूरी फैमिली के साथ अपनी मां के पास रणथंभौर पहुंची हैं।

 

नीतू कपूर, आलिया भट्ट, सोनी राजदान, रणबीर कपूर की तरफ से सगाई को लेकर किसी बात की कोई कन्फर्मेंशन नहीं दी गई है। एक प्रमुख टीवी चैनल के अनुसरा रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने सगाई को अफवाह बताया है। लेकिन आलिया के चाचा मुकेश भट्ट ने अफवाह को बल देते हुए कहा है कि लड़के वालों ने हमें कुछ भी कहने से मना किया है।

और पढ़ें: कोरोना की वजह से टली आलिया और रणबीर कपूर की शादी, अगले साल सजेंगे सपने

लेकिन पूरी कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली के एक साथ जमा होने और उनके रूट बदलकर यात्रा करने के बाद लोगों को लगने लगा है कि कुछ ना कुछ खिचड़ी पक रही है। फैन्स को इंतजार है कि यह कपल जल्द ही उन्हें शादी या सगाई की खबर जरूर सुनाएगा। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया था कि अगर कोरोना पैंडेमिक नहीं होता तो वे आलिया को अपनी दुल्हन बना चुके होते।