तमिल फिल्मों की सबसे महंगी एक्ट्रेस बनीं उर्वशी रौतेला, 10 करोड़ में साइन की साउथ की अनाम फिल्म

दीपिका, प्रियंका की लिस्ट में शामिल हुई उर्वशी रौतेला, बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए फेमस उर्वशी ने साउथ की फिल्म 10 करोड़ रुपए में साइन की, इसमें वे माइक्रोबायोलॉजिस्ट और आईआईटीयन का रोल कर रही हैं।

Updated: Apr 07, 2021, 12:13 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बॉलीवुड में धूम माचने के बाद उर्वशी रौतेला साउथ फिल्म्स में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने 10 करोड़ रुपए में एक फिल्म साइन की है। इसी के साथ वे तमिल फिल्मों की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। वहीं हिन्दी फिल्मों में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हिरोइन का स्टेटस पाने वाली उर्वशी साउथ की अनाम फिल्म के लिए काम कर रही हैं। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।  

इस साइं-फाई फिल्म में उर्वशी एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक शेड्यूल मनाली में पूरा हुआ है। उर्वशी को बीते दिनों मनाली में उनके को-एक्टर सरवनन के साथ देखा गया था। फिल्म की काफी शूटिंग अभी बाकी है। अब दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद उर्वशी सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाली एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। 

उर्वशी बॉलीवुड में करीब 10 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2013 में उर्वशी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म सनी देओल के अपोजिट साहब सिंह द ग्रेट फिर उन्होंने जॉनी, सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, काबिल और हेट स्टोरी 4 में काम किया है। उन्होंने कई रीजनल फिल्मों में भी एक्टिंग की है। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। वे हनी सिंह, मीका सिंह, मीत ब्रदर्स, अनुपमा राग, विद्युत जामवाल,  नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। वे अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

उर्वशी ने सत्रह साल की उम्र में इंडियन प्रिसेज मिस टूरिज्म वर्ल्ड और मिस एशियन सुपर मॉडल का खिताब अपने नाम किया था। 2011 में ही उन्हें चीन में आयोजित मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर का खिताब मिला था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA

उर्वशी ने लव डांस, बिजली की तार, तेरी लोड वे, और हाल ही में एक लड़की भीगी भागी सी जैसे म्यूजिक वीडियोज में अपने डांसिंग स्किल्स दिखाए हैं। उन्होंने बीते दिनों ही सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश की शूटिंग की है, जिसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आने वाले हैं। एक इंटरनेशनल म्यूजिक अल्बम वर्साचे में वे मिस्र के सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ दिखाई देंगी। वहीं एक थ्रिलर ब्लैक रोज और थिरुटु पायले 2 के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं।