100 साल के बुजुर्ग ने 100 मी. दौड़ में अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26.34 सेकेंड में पूरी कर ली दूरी
2015 में डोनाल्ड पेलमैन के 26.99 सेकेंड का रिकॉर्ड भी तोड़ा, कहा- हमेशा फर्स्ट आने के बारे में सोचें

दौड़ना कसरत की दुनिया में काफी अहम माना जाता है। इंसान की सेहत का आंकलन उसकी फुर्ती के साथ दौड़ने को देख कर भी किया जाता है। आमतौर पर बच्चे सबसे ज्यादा दौड़ते दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे उम्र ढलती जाती है, वैसे-वैसे दौड़ने की रुचि कम होती जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। वायरल हुए वीडियो में एक 100 साल के बुजुर्ग ने 100 मीटर दौड़ में अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया है।
Entire stadium on their feet for Lester Wright, at 100-years-young, finishing the Penn Relays 100m in 26.34
— FloTrack (@FloTrack) April 30, 2022
: https://t.co/sQsicxnq7D pic.twitter.com/wNQauZS8a6
यह बात किसी के जहन में नहीं उतरेगी लेकिन 100 वर्षीय लेस्टर राइट ने ये सच कर दिखाया है। लेस्टर ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में हिस्सा लेकर इतनी फुर्ती के साथ दौड़े कि उन्होंने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया। इस दौरान उन्होंने 100 मीटर की दूरी महज 26.34 सेकेंड में पूरी कर ली। बता दें उन्होंने 2015 में डोनाल्ड पेलमैन के 26.99 सेकेंड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
लेस्टर राइट कहते हैं कि, अगर आप किसी रेस में दौड़ने जा रहे हैं तो हमेशा फर्स्ट आने के बारे में सोचें। मुझे पता नहीं लोग क्यों सेकंड या थर्ड आने के लिए दौड़ते हैं। लेस्टर की ये बात काफी प्रेरणादायी है। 100 वर्ष की आयु में इस तरह हवा से बातें करते और इनका इस उम्र में अपने लक्ष्य को पा लेने का हौसला और जुनून अद्भुत है।