लैक्मे फैशन वीक में बिखरे खूबसूरती के रंग, साड़ी में तापसी ने किया रैंप वॉक

रश्मि रॉकेट फेम तापसी पन्नू ने लैक्मे फैशन वीक में की शिरकत, फेमस डिजाइनर गौरांग के साड़ी ब्रांड के लिए बनी शो स्टॉपर, दीया मिर्जा, तृप्ति डिमरी और राहुल बोस भी बने शो स्टॉपर, श्वेता बच्चन ने फैशन डिजाइनर के तौर पर किया डेब्यू

Updated: Oct 09, 2021, 10:41 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

देश के फेमस लैक्मे फैशन वीक 2021 की धूम फैशन वर्ल्ड में मची हुई है। एक से बढ़कर एक बॉलीवुड हसीनाएं अपने ग्लैमर का जलवा बिखेर रही हैं। रैंप पर फेमस डिजाइनर्स के कपड़ों को शो केस कर रही हैं। उनके लिए शो स्टॉपर बन रहीं हैं। इनमें दिया मिर्जा, तापसी पन्नू जैसे एक्ट्रेसेस भी शामिल है। इसे लेकर फैशन वर्ल्ड में खासी एक्साइटमेंट है। कोरोना पैंडमिक के बाद इतने बड़े पैमाने पर होने वाला यह शायद पहला इवेंट है। जिसमें देश के जाने माने डिजानर्स अपना कलाकारी का नमूना दुनिया को दिखा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तरुण तहिलियानी और अशोक गुप्ता, अब्राहम और ठाकोर, गौरांग ने अपना कलेक्शन दिखाया। वहीं श्वेता बच्चन के कलेक्शन ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

गौरांग के लिए शो स्टापर बनीं तापसी का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हाल ही में उन्होंने राकेट रश्मि के लिए काफी वेट कम किया है। उनके खिलाड़ियों वाले लुक के बाद अब ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। तापसी ने सिल्क की साड़ी पहनी थी। फुल स्लीव का प्रिंटेड ब्लाइज कैरी किया था। बालों को कर्ल कर के लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गजरा लगाया था। तापसी के इस लुक के खूब चर्चे हो रहे हैं।

हाल ही में एक बेटे की मां बनी दीया मिर्जा मशहूर टेक्सटाइल डिज़ाइनर जोड़ी अब्राहम और ठाकोर के लिए शोस्टॉपर बनीं। वे  ब्राउन ड्रेस में कॉलर के साथ एक लॉन्ग ब्लैक एंड व्हाइट पैचवर्क ड्रेस में नजर आईं। 

 

सत्या पॉल को दी गई श्रद्धांजलि

विश्व प्रसिद्ध डिजाइनर सत्य पॉल के क्रिएटिव डायरेक्टर रहे राजेश प्रताप सिंह ने लैक्मे फैशन वीक में अपने कलेक्शन द मास्टर्स वर्ड्स के साथ दिवंगत डिजाइनर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस शो में कार्बन जीरो TENCEL™ फाइबर भी लॉन्च किया। जिन्हें नई लाइन-अप में शामिल किया गया है। उनके लिए बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी और राहुल बोस शो स्टॉपर बने। 

 

श्वेता बच्चन ने फैशन डिजाइनर के तौर पर किया डेब्यू

लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन मोनिशा जयसिंह और श्वेता बच्चन नंदा के MXS लेबल के डिजाइनर कपड़े शो केस किए गए। इनके डिजाइन की गई ड्रेसेसज 80 के दशक के डिस्को और स्ट्रीट वियर लुक्स से इंस्पायर थे। जिसमें पर्पल रेन, मियामी पिंक, नियॉन यलो और यूएफओ ग्री कलर्स का खूबसूरती से यूज किया गया था।इस दौरान श्वेता ने मिनी, शीथ, बोरी ड्रेस, पेंसिल स्कर्ट और क्रॉप्ड जैकेट जैसी ड्रेसेस की झलकी पेश की। ड्रेसेस में हैवी-ड्यूटी शिमर और फ्रिंज के साथ ग्लिटर लगे थे।