दीपिका पादुकोण का समर कूल लुक हुआ वायरल, ऑल ब्लू ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं एक्टर

बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए फेमस हैं, इस समर उनका एक नया लुक नजर आय़ा है, वे ब्लू ड्रेस में गजब ढा रही हैं

Updated: Apr 03, 2021, 06:10 AM IST

Photo courtesy: instagram
Photo courtesy: instagram

मौसम कोई भी हो बॉलीवुड स्टार्स स्टाइलिश दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। गर्मियों के सीजन का आगाज हो चुका है। इस बीच बॉलीवुड की मस्तानी याने दीपिका पादुकोण का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,

जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है Summer Already, इसके साथ उन्होंने सन फ्लावर का इमोजी शेयर किया है। इस कैप्शन के साथ उन्होंने एक ब्लू ड्रेस में अपना फोटो शेयर किया है। जिसमें वे बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। स्लीवलेस वन पीस के साथ उन्होंने ब्लू श्रग पेयर किया है। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स मैचिंग ब्लू सैंडिल्स पहनी हुई है। बालों की बन बनाया है। गले में चेन पहनी थी।  

 

फैंस जानते ही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने यूनीक स्टाइल स्टेटमेंट के लिए फेमस हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने ग्रीन पैंट और लाइट ग्रीन टी शर्ट में एक पिक शेयर की थी। वह शायद उनके किसी एड शूट का फोटो था। वहीं होली के मौके पर  दीपिका ने यलो ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की थी, वे ट्रेडिश्नल सूट में नजर आई थी।

उनका एक और लुक सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है जिसमें वे व्हाइट ऑफ शोल्डर वन पीस में नजर आई थीं। वैसे दीपिका कैजुअल आउटफिट में भी अपनी खास छाप छोड़ने में कामयाब होती हैं।

 

दीपिका पादुकोण एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस के साथ एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन भी हैं। 2018 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था इसका नाम है Ka Productions  इस बैनर तले उन्होंने मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' का निर्माण किया था। जिसमें उन्होंने एसिड अटैक सरवाइवर का किरदार निभाया था। छपाक 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। कोरोना की वजह से अब तक उनकी कई फिल्में रिलीज के इंतजार में हैं।

दीपिका  फिल्म ’83’ में अपने पति और रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म कपिल देव की बायोग्राफी पर बेस्ड है। वहीं वे संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा, शाहरुख खान और जान अब्राहम के साथ पठान, और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और सैंकी फिल्म में नजर आएंगी। वहीं दीपिका रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में एक डांस नंबर करती दिखाई देने वाली है। फिल्म में उनका छोटा लेकिन कामिक रोल है। वहीं पिछले दिनों उन्होंने शकुन बत्रा की एक रोमांटिक फिल्म की शूटिंग खत्म की है। दीपिका मधु मंटेना की 3 डी रामायण में सीता के रोल में भी नजर आने वाली हैं।