लेक्मे फैशन वीक में दिखा करीना का जलवा, खास फैब्रिक से तैयार ड्रेस पहने रैंप पर आईं नजर

डिजाइनर गौरव गुप्ता की बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मटेरियल से तैयार आउटफिट में करीना ने की रैंप वॉक प्लास्टिक बॉटल, पन्नियों से और बिस्किट रैपर से तैयार ड्रेस में बनी शो स्टॉपर, सोहा अली खान, मलाइका अरोरा, दिव्या कुमार ने भी रैंप पर बिखेरा हुस्न का जलवा

Updated: Oct 11, 2021, 12:40 PM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अपना एक से बढ़कर एक कलेक्शन ला रहे हैं। करीना कपूर खान गौरव गुप्ता के लिए शो स्टॉपर बनीं। दो साल बाद रैंप पर उतरीं करीना का कॉन्फिडेंस देखने लायक था। गौरव गुप्ता की यह ड्रेस खास मटेरियल से तैयार की गई थी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में गौरव ने बताया है कि उन्होंने इसका मटेरियल क्रिस्प्स और बिस्किट के रैपर, प्लास्टिक बॉटल्स से तैयार मटेरियल से तैयार की है। करीना का ये खास आउटफिट इसी सस्टेनेबल फेब्रिक से तैयार किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

छोटे बेटे के पैदा होने के बाद करीना कपूर पहली बार किसी फैशन शो का हिस्सा बनी हैं। डिलिवरी के बाद का बढ़ा हुआ वजन करीना ने कम कर लिया है। उन्होंने अपना पुराना फिगर वापस पा लिया है। करीना का स्टाइलिश अंदाज और जलवा देखकर फैंस खुश हो रहे हैं। दो बच्चों की मां करीना कपूर ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर ग्रेसफुल वॉक किया वह देखने लायक था। करीना के अलावा इस लेक्मे फैशन वीक में मलाइका अरोरा, सोहा अली खान, चित्रांगदा सिंह और दिव्या खोसला कुमार जैसी कई दिग्गज एक्ट्रेसेस ने शो में पार्टिसिपेट किया। करीब 10 साल से करीना कपूर लैक्मे की ब्रांड अंबेडसर हैं। 

करीना की ननद सोहा अली खान मेघा जैन मदान के लिए शो स्टापर बनीं। उन्होंने '6 डिग्री 'कलर्स ऑफ इंडिया' कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। सोहा अली खान ने ब्लैक गाउन में रैंप वॉक किया। वैसे सोहा अक्सर ट्रेडिशनल लुक्स में नजर आती है। इस बार वे वेस्टर्न आउटफिट्स लाइमलाइट में रहीं। सोहा का लुक काफी फेयरी लग रहा था, वे लाइट वेट ज्वैलरी पहने नजर आई। दिव्या खोसला कुमार ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आईं, जिसमें गोल्डन बॉर्डर था,  उन्होंने गोल्डन मांग टीका और बालों में गजरा सजाया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

 

मलाइका अरोरा अनू क्रिएशन की ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही थीं। फैंस उनकी स्टनिंग ब्यूटी के कायल हो गए। अनु क्रिएशन गुजरात बेस्ड फेमस फैशन डिज़ाइनर हैं। मलाइका बैकलेस चोली और लाल लहंगे में बला की खूबसूरत नजर आईं।

 

मलाइका का लहंगा सुर्ख रंग का था, जिस पर हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी। उनके लंहगे पर छोटी-छोटी मोतियों का वर्क था। सिर पर चुनरी डाले मलाइका ग्लैमरस और खूबसूरत दिखाई दी। ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने गोल्ड चोकर, माथापट्टी और कंगन से अपना लुक कंपलीट किया था। शिमरी गोल्ड आईशैडो और रेड लिपस्टिक फब रहा था।