अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर सिकाडा ने किया हमला, धरे रह गए सारे सुरक्षा घेरे, वीडियो वायरल
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली विदेश यात्रा के पहले बाइडेन पर हमला, जमीन से निकलने वाले सिकाडा कीड़े ने गर्दन पर किया अटैक, परेशान हो गए बाइडेन, 7 घंटे लेट उड़ान भरी पत्रकारों की प्लेन

वॉशिंगटन। माना जाता है कि दुनियाभर में सबसे मजबूत सुरक्षा घेरा अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा में 24 घंटे यूनाइटेड स्टेट सीक्रेट सर्विस (USSS) के अधिकारी और दुनिया की सबसे खतरनाक माने जाने वाली डेल्टा कमांडोज की तैनाती रहती है। इतना ही नहीं दुनिया की सबसे ताकतवर अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए भी राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ती। खबर है कि तमाम सुरक्षा घेरों को भेदकर मौजूदा राष्ट्रपति बाइडेन पर हमला हुआ है।
राष्ट्रपति बाइडेन पर यह हमला तब हुआ जब वे अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे। हमला इतनी तेजी से हुआ कि बाइडेन के सुरक्षा में लगे अधिकारी और कमांडो भी कुछ नहीं कर सके। हालांकि, राहत की बात ये है कि बाइडेन थोड़े परेशान जरूर हुए लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस हमले के बाद बाइडेन ने सभी लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: बाइडेन ने पलटा ट्रंप का एक और आदेश, TIKTOK बैन का फैसला वापस, सरकार करेगी मूल्यांकन
दरअसल, राष्ट्रपति बाइडेन के सुरक्षा घेरे को भेदकर अटैक करने वाला कोई आतंकी नहीं बल्कि एक छोटा सा कीड़ा था। जमीन से निकलने वाले इस खास किस्म के कीड़े सिकाडा ने बाइडेन के गर्दन पर हमला किया था। इसके बाद बाइडेन ने तुरंत उसे शर्ट के कॉलर से हटाया। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली विदेश यात्रा के पहले बाइडेन पर हमला, जमीन से निकलने वाले सिकाडा कीड़े ने गर्दन पर किया अटैक, परेशान हो गए बाइडेन, 7 घंटे लेट उड़ान भरी पत्रकारों की प्लेन#JoeBiden |#AmericaPresident |#KamalaHarris pic.twitter.com/vSNZ3krmQM
— humsamvet (@humsamvet) June 10, 2021
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) बुधवार को पहली अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे। यहां जब वह एक सैन्य अधिकारी से बात कर रहे थे तभी सिकाडा उनके कॉलर पर जाकर बैठ गया। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बाइडन ने कहा कि सभी पत्रकार सिकाडा से सावधान रहें। अभी एक कीड़ा मेरे ऊपर बैठ गया था।
सिकाडा कीड़ों ने बाइडेन के साथ जा रहे पत्रकारों के हाईटेक जेट प्लेन पर भी अटैक किया, जिसके चलते उनका विमान करीब 7 घंटों बाद चलाया जा सका। यह कीड़े प्लेन के इंजन में घुस गए थे, जिसके चलते रात 9 बजे की जगह 2.15 बजे प्लेन उड़ पाया। इतना ही नहीं अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को ग्वेटमाला के लिए उड़ान भरनी थी तब भी इन कीड़ों ने हमला बोला था जिस कारण फ्लाइट को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन सिकाडा के हमलों से प्रभावित रहा है। यह कीड़े अमेरिका के करीब 15 राज्यों में पाए जा रहे हैं। आज से 17 वर्ष पहले साल 2004 में यह कीड़े पहली बार सामने आए थे।जानकारों का मानना है कि यह कीड़े इंसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते क्योंकि न तो यह काटते हैं और न ही जहरीले होते हैं। बहरहाल बाइडेन पर सिकाडा हमले की चर्चा दुनियाभर में हो रहे हैं।