पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 2 हजार से अधिक लोगों की दबकर मौत

पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने UN और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तुरंत मदद करने की अपील की है। सरकार के मुताबिक, अगर मदद नही की गई तो मलबे में दबे जिंदा लोग मर जाएगे।

Updated: May 27, 2024, 11:07 PM IST

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के कारण 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। पहले यह संख्या 670 बताई गई थी, जो लगातार बढ़ती जा रही है।बचावकर्मी लगातार दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने UN और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तुरंत मदद करने की अपील की है। सरकार के मुताबिक, अगर मदद नही की गई तो मलबे में दबे जिंदा लोग मर जाएगे। पापुआ न्यू गिनी के सरकारी आपदा केंद्र ने बताया कि भूस्खलन में 2 हजार से अधिक लोगों की दबकर मौत हो गई है।

राष्ट्रीय आपदा केंद्र के कार्यवाहक निदेशक लुसेते लासो माना ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में कहा कि भूस्खलन के कारण 2000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए और इमारतों, खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे देश की आर्थिक जीवनरेखा पर बड़ा प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि स्थिति अस्थिर हुई है, क्योंकि भूस्खलन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण कई क्षेत्र को जोड़ने वाले रास्ते भी अवरुद्ध हो गए हैं। पापुआ न्यू गिनी में करीब 10 मिलियन लोग रहते हैं। रास्ते खराब होने और भूस्खलन के कारण प्रभावित क्षेत्र तक बचावकर्मियों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।