अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, सैन डीएगो के नजदीक समुद्र में गिरा, 5 लोग लापता

अमेरिकी नौसेना के मुताबिक हादसे के दौरान MH-60S हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे, इनमें से चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है जबकि अन्य 5 लापता हैं, फिलहाल सर्च अभियान जारी है

Updated: Sep 01, 2021, 06:32 AM IST

Photo Courtesy: AajTak
Photo Courtesy: AajTak

सैन डिएगो। यूएस नेवी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। अमेरिकी नौसेना ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। हालांकि, इनमें चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है। जबकि अन्य 5 लोग अब भी लापता हैं। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान चलाई जा रही है।

अमेरिकी नौसेना के मुताबिक अमेरिकी नेवी ने बताया कि MH-60S हेलिकॉप्टर मंगलवार को साउथ कैलिफोर्निया के समुद्र में एक विमानवाहक पोत से रेगुलर उड़ान के दौरान समुद्र में गिर गया। यह हेलीकॉप्टर सैन डिएगो के तट से लगभग 60 समुद्री मिल यानी 110 किमी दूर बीच समुद्र में क्रैश हो गया। अमेरिकी समयानुसार यह घटना मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे की है।

यह भी पढ़ें: भारत ने अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत को दी मान्यता, सुरक्षा परिषद में भारत समेत 13 देशों ने जताई सहमति

नौसेना ने बताया है कि लापता 5 लोगों को ढूंढने के लिए कास्टगार्डस और नौसेना की टीमें लगी हुईं हैं। बता दें कि आमतौर पर MH-60S हेलीकॉप्टर चार लोगों को ही एक साथ ले जाता है। इसका उपयोग युद्ध में सहायता, मानवीय आपदा राहत और सर्च एंड रेस्कयू समेत कई मिशनों में किया जाता है।