भिंड में बंधी 1000 फीट लंबी राखी, दुनिया की सबसे बड़ी राखी बांधने का बना रिकार्ड

भाजपा नेता आशोक भारद्वाज के निवास स्थान पर 31 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें 1000 फीट लंबी राखी बांधी गई। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड ने जारी किया सर्टिफिकेट।

Publish: Aug 31, 2023, 06:55 PM IST

Image courtesy-  Naidunia
Image courtesy- Naidunia

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में आज दुनिया की सबसे बड़ी राखी बंधने का विश्व रिकार्ड बना है। भाजपा नेता अशोक भारद्वाज के घर पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की 15 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। इस राखी के अशोक की कलाई पर बंधते ही दुनिया की सबसे बड़ी 1000 फीट लंबाई वाली राखी बांधने का विश्वरिकार्ड बन गया है।

रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने इस रिकार्ड को गिनीज बुक में दर्ज किया। इसके अलावा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी इस राखी का नाम दर्ज हुआ। 

अशोक ने इस राखी को अपने निवास स्थान के पास ग्राउंड में इस राखी को मंच पर रखवाया था। राखी की लंबाई 1000 फीट है इसके बीच का फूल ही 25 फीट बड़ा है। हालांकि राखी के धागे किनारों से इस तरह बनाया गया है कि ये कलाई पर बंध सकें। इस कार्यक्रम में लंदन आए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि विश्वनाथ ने राखी को गिनीज बुक में दर्ज कर सर्टीफिकेट जारी कर दिया।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने राखी के अंतिम छोर से कलाई पर राखी के धागे को बांधा और इस राखी को विश्व रिकार्ड में सुमार किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अशोक ने अपने फेसबुक पर भी किया था। बहनों के द्वारा राखी बांधने के बाद अशोक ने सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट करके विदा किया। सांस्कृतिक नृत्य और अन्य कार्यक्रम भी हुए। 

बता दें इस राखी को बनाने में अशोक ने 5 से सात लाख रुपए खर्च किए थे। इसे बनाने वाले कारिगर दिल्ली, कोटा और ग्वालियर से आए थे। इसकी लंबाई 1000 फीट और बीच में 25 फीट का ऑर्टिफिशियल फूल लगाया गया था।