MP में एक और छापा, इंदौर में असिस्टेंट मैनेजर के ठिकानों पर 5 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली

इंदौर में आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के यहां लोकायुक्त ने छापा मारा। टीम ने इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ 5 ठिकानों पर सर्चिंग की है।

Updated: Dec 23, 2024, 07:31 PM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश में धनकुबेरों के मिलने का सिलसिला जारी है। राज्य में एक बार फिर छापेमारी हुई है। इंदौर में आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के यहां लोकायुक्त ने छापा मारा। टीम ने इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ 5 ठिकानों पर सर्चिंग की है। टीम को ढाई करोड़ से ज्यादा की अवैध आय का पता चला है।

लोकायुक्त की एक टीम ने सोमवार तड़के 5.45 बजे एक साथ कनीराम मंडलोई के जामनिया (धार) स्थित निवास, दूसरी टीम ने छोटा जामनिया स्थित घर, तीसरी टीम ने धार के फॉर्म हाउस, श्रीकृष्ण कॉलोनी धार और चौथी टीम ने इंदौर के अलंकार पैलेस और 5वीं टीम ने मानपुर में उनके भांजे करण के यहां दबिश देकर छानबीन शुरू की।

डीएसपी लोकायुक्त आरडी मिश्रा ने बताया कि कनीराम मंडलोई और उसके भाई हेम सिंह, करण सिंह और दिनेश सिंह ने कुल ₹5 करोड़ 60 लाख 2,400 रुपए संपत्ति पर खर्च किया है। उन्होंने बताया इन सभी ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से ₹3 करोड़ 2 लाख 80 हजार की आय प्राप्त की, जो कि आय से अधिक थी, जिसका प्रतिशत 84.95% है। छानबीन में आय से ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता चला।

यह भी पढे़ं: इतना बड़ा भ्रष्टाचार एक RTO कांस्टेबल के बस की बात नहीं, इसमें भाजपा के नेता शामिल हैं: डॉ गोविंद सिंह

लोकायुक्त को इंदौर के एक व्यक्ति ने करीब 10 दिन पहले शिकायत की थी। एसपी डॉ. राजेश सहाय ने जांच करवाई। आय से अधिक संपत्ति के पुख्ता सबूत मिलने के बाद छापे के लिए पांच टीमें बनाई गई। इसमें डीएसपी स्तर के तीन अधिकारी सहित 20 कर्मचारी शामिल थे।