मध्य प्रदेश में 2 मार्च को प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मुरैना से होकर इन जिलों से गुजरेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी मध्य प्रदेश के 9 जिलों से गुजरेंगे। एमपी में यात्रा की दूरी करीब करीब 700 किमी है। प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है।

Updated: Feb 16, 2024, 10:27 PM IST

मुरैना। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को प्रवेश करेगी। प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता इस यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी मध्य प्रदेश के 9 जिलों से गुजरेंगे। एमपी में यात्रा की दूरी करीब 698 KM है। 

जानकारी के मुताबिक यात्रा राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राघौगढ़, ब्यावरा, पचोर, सारंगपुर, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, रतलाम, सैलाना से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी।

मध्य प्रदेश में यह यात्रा करीब किलोमीटर की यात्रा होगी। राज्य में यात्रा 7 दिन तक रहेगी और 9 जिले कवर होंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा पर हैं। यह यात्रा मणिपुर से शुरू हुई थे और संभावना है कि 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी, जिसमें राहुल गांधी पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे।

बता दें कि इससे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो कानपुर से झांसी होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी। हालांकि, इसमें अब परिवर्तन कर दिया गया है। अब ये यात्रा 21 को कानपुर में स्थगित हो जाएगी और 22 तथा 23 को यात्रा ब्रेक लेगी। फिर 24 को मुरादाबाद से संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।