Jabalpur: कार और मैजिक में टक्कर से 3 की मौत 5 घायल

Road Accident in MP: मोड़ पर हुआ हादसा, तेज रफ़्तार वाहन भिड़े, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Updated: Aug 01, 2020, 09:56 PM IST

गोसालपुर/जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र के बरनु तिराहे पर शुक्रवार रात 11.30 बजे कार और मैजिक ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गोसलपुर पुलिस ने बताया कि बरनु तिराहे पर जबलपुर की ओर जा रही कार क्रमांक यूपी-53, एपी-2695 में कुछ लोग जबलपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार बरनु तिराहे पर पहुंची वैसे ही जबलपुर से गोसलपुर की ओर आ रही मैजिक ऑटो की मोड़ पर भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।