महंगाई को लेकर कांग्रेस का अनोखा विरोध, पेट्रोल डीजल और राशन के लिए गरीबों को दिया लोन

भोपाल के प्रभात पेट्रोल पंप पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज शुक्ला ने लेने बैंक के जरिए लोगों को दिया लोन

Publish: Oct 20, 2021, 03:23 AM IST

Photo Courtesy: MP breaking
Photo Courtesy: MP breaking

भोपाल। प्रदेश और देश भर में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राजधानी भोपाल में अनूठा विरोध किया। महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को गरीबों को लोन दिया। यह लोन पेट्रोल डीजल सहित राशन की खरीद के लिए दिया गया। इतना ही नहीं गरीबों को लोन देने के लिए उनसे बकायदा फॉर्म भी भरवाए गए। 

बुधवार को प्रभात पेट्रोल पंप पर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज शुक्ला के नेतृत्व में यह अनोखा विरोध किया गया। खुद कांग्रेस नेता ने प्रभात पेट्रोल पंप पर एक सांकेतिक लेना बैंक खोल दिया। और इसके बाद गरीब तबके के लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने के लिए लोन दिया गया। 

लोगों को लोन लेने के लिए कागजी कार्रवाई को भी अंजाम दिया गया। लोन लेने से पहले उनसे फॉर्म भरवाए गए। साथ ही मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने गरीबों की ज़मानत भी ली। कांग्रेस के इस अनूठे विरोध को देख जल्द ही लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो है। और लोग कांग्रेस के इस प्रदर्शन में भागीदार बन गए।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का व्यापक विरोध कर रही है। विरोध को लेकर कांग्रेस लगातार अनोखे तरीके भी अपनाती है। हाला ही में ग्वालियर में भी यूथ कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर ऐसा ही एक प्रदर्शन किया था। जिसमें कांग्रेस की युवा इकाई ने लोगों को पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए मुफ्त लोन दिया था।